{"_id":"64750273a5eba0df850e4346","slug":"ankit-was-the-eldest-of-three-brothers-younger-brother-also-in-the-army-jpnagar-news-c-15-1-159508-2023-05-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: तीन भाइयों में सबसे बड़े थे अंकित, छोटा भाई भी सेना में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: तीन भाइयों में सबसे बड़े थे अंकित, छोटा भाई भी सेना में
Tue, 30 May 2023 01:22 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
Updated Tue, 30 May 2023 01:22 AM IST
विज्ञापन
हसनपुर। सांड़ के हमले में हुई आर्मी के जवान की मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। तीन भाइयों में अंकित सबसे बड़े थे।
तहसील क्षेत्र के गांव नबावपुरा खादर निवासी किसान चंद्रपाल सिंह के तीन बेटे हैं। बड़े बेटे अंकित कुमार पांच वर्ष पूर्व आर्मी में भर्ती हुए थे। उनसे छोटा बेटा अंकुर भी आर्मी में जवान है, जबकि तीसरा बेटा नकुल भी आर्मी की तैयारी कर रहा है। अंकित की पत्नी सोनम ने बताया कि गांव में उनके दोस्त मोहित की मंगलवार को बारात जानी थी। इसलिए दोस्त की शादी में शामिल होने के लिए एक माह की छुट्टी लेकर रविवार शाम को घर आए थे। किसी को क्या मालूम था कि वह ड्यूटी पर अब कभी दोबारा जा ही नहीं सकेंगे।