फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Animal treatment quack arrested, medicines recovered

Amroha News: पशुओं का इलाज करने वाला झोलाछाप गिरफ्तार, दवाइयां बरामद

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 11 Jun 2023 01:20 AM IST
विज्ञापन
Animal treatment quack arrested, medicines recovered
डिडौली (अमरोहा)।
विज्ञापन

पशु चिकित्सकों की टीम ने छापेमारी कर डिडौली कोतवाली क्षेत्र में झोलाछाप रजबपुर थाना क्षेत्र के गांव सुदनपुर निवासी कृष्णपाल को रंगे हाथ पकड़। जिसके कब्जे से पशु चिकित्सा के उपकरण और दवाइयां बरामद हुई। टीम ने आरोपी झोलाछाप को पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर झोलाछाप को जेल भेज दिया गया है।
सीवीओ डॉ. खुशीराम ने बताया कि डीएम के निर्देश पर पशु चिकित्सकों की टीम बनाकर पशुओं का इलाज करने वाले झोलाछापों के विरुद्ध कार्रवाई की जा रही है। ब्लॉक स्तर पर टीम गठित की गई हैं। शनिवार को टीम के प्रभारी जोया पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. इंद्रजीत सिंह, पपसरा पशुधन प्रसार अधिकारी प्रशांत मलिक, कांस्टेबल हामिद अली और होमगार्ड जाहिद ने नारंगपुर रोड पर एक झोलाछाप को पकड़ा। सीवीओ के मुताबिक ये लोग ग्रामीण क्षेत्रों में अवैध तरीके से ग्रामीणों को बहला-फुसलाकर अवैध उगाही कर रहे हैं। गलत तरीके से पशुओं को दवाई देकर उन्हें नुकसान पहुंचा रहे हैं।
विज्ञापन

सीओ सिटी विजय कुमार राणा ने बताया कि पशुधन प्रसार अधिकारी प्रशांत मलिक की तहरीर पर आरोपी झोलाछाप कृष्णपाल के खिलाफ भारतीय पशु चिकित्सा परिषद अधिनियम की धारा 56(ए) 56(बी) और पशुओं के प्रति क्रूरता का निवारण अधिनियम 11 (ए)(सी) के तहत मुकदमा दर्ज किया गया। बाद में आरोपी कृष्णपाल को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed