फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Angry people beat up the driver for standing e-rickshaw at the door, died of heart attack

कहासुनी के बाद घर में घुसकर रिक्शा चालक की पीट-पीटकर हत्या

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 26 Mar 2022 11:51 PM IST
विज्ञापन
Angry people beat up the driver for standing e-rickshaw at the door, died of heart attack
दरवाजे पर ई-रिक्शा खड़ा करने से नाराज पड़ोसी ने चालक को घर में घुसकर पीटा। हमलावरों के भागने के बाद परिजन ई-रिक्शा चालक को लेकर निजी चिकित्सक के पास पहुंचे, जहां मृत घोषित कर दिया गया। पुलिस ने पिता-पुत्रों समेत चार लोगों के खिलाफ गैर इरादतन हत्या में रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

नगर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला सराय कोहना में राजेश (50) का परिवार रहता है। ई-रिक्शा चलाकर जीवकोपार्जन करने वाले राजेश खाली समय में घर के बाहर ही अपना ई-रिक्शा खड़ा करते थे। राजेश की पत्नी बाला का कहना है कि दरवाजे पर ई-रिक्शा खड़ा करने का पड़ोसी परिवार विरोध करता था। दबंग किस्म के इन लोगों ने शुक्रवार रात घर में घुसकर राजेश को बुरी तरह पीटा। बचाने की कोशिश पर बेटे आकाश की भी पिटाई की, जबकि उन्हें (बाला) और बेटी को गालियां देकर धमकाया। घटना के समय घर के बाहर ई-रिक्शा नहीं था, जबकि साइकिल खड़ी थी। हमलावरों ने साइकिल और घर के बाहर मौजूद पानी की टंकी भी तोड़ दी।
विज्ञापन

बाला का कहना है कि बुरी तरह पीटे जाने से राजेश अचेत हो गए तभी हमलावर भाग गए। इसके बाद परिवार के सदस्य राजेश को निजी अस्पताल ले गए, जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। सीओ विजय कुमार राणा ने बताया कि बाला की तहरीर पर बाबू, उसके बेटे विशाल, उमेश और राकेश के खिलाफ गैर इरादतन हत्या की रिपोर्ट दर्ज की गई है। इंस्पेक्टर अरविंद कुमार ने बताया कि पोस्टमार्टम मेें हार्ट अटैक से मौत की बात सामने आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मृतक के परिजनों का कहना है कि बेरहमी से पीटे जाने के कारण घबराहट में राजेश को हार्ट अटैक पड़ा होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed