फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Angry over ticket distribution, SP's district secretary resigns

Amroha News: टिकट वितरण से नाराज सपा के जिला सचिव ने इस्तीफा दिया

Mon, 17 Apr 2023 01:26 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा Updated Mon, 17 Apr 2023 01:26 AM IST
विज्ञापन
Angry over ticket distribution, SP's district secretary resigns
बछरायूं। नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष पद के लिए टिकट वितरण से नाराज समाजवादी पार्टी के जिला सचिव सनान आफंदी ने पार्टी पर समाजवाद के बजाय पूंजीवाद को बढ़ावा देने का आरोप लगाते हुए पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है। सनान आफंदी ने प्रेसवार्ता में पूर्व मंत्री महबूूब अली, कमाल अख्तर व जावेद आब्दी पर पार्टी के वफादार कार्यकर्ताओं के स्थान पर नए और पूंजीपतियों को टिकट दिलवाने का आरोप लगाया। इस बाबत सपा जिलाध्यक्ष मस्तराम यादव का कहना कि पार्टी के पूर्व जिला सचिव के लगाए गए आरोप गलत हैं। टिकट देने का फैसला पार्टी नेतृत्व का है। निवर्तमान चेयरमैन राहत हसन समाजवादी के पार्टी के टिकट पर ही चुनाव जीते थे। उनकी छवि भी ठीक है। वहीं पूर्व मंत्री महबूब अली ने कहा टिकट देने का काम संगठन का है। पार्टी नेतृत्व का फैसला सभी को मानना होता है। टिकट के मामले में कार्यकर्ता की अगर कोई शिकायत है तो उसको पार्टी फोरम पर ही रखना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed