फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Angry over lack of action in molestation case, Loni MLA created ruckus at Hasanpur police station.

Amroha News: छेड़छाड़ के मामले में कार्रवाई नहीं होने से नाराज लोनी विधायक ने हसनपुर थाने में किया हंगामा

Thu, 05 Feb 2026 02:00 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा Updated Thu, 05 Feb 2026 02:00 AM IST
विज्ञापन
Angry over lack of action in molestation case, Loni MLA created ruckus at Hasanpur police station.
अमरोहा जिले के हसनपुर थाने में कार्रवाई की मांग को लेकर बैठे लोनी विधायक नंदकिशोर गुर्जर एवं अन
हसनपुर (अमरोहा)। रास्ते पर अतिक्रमण करने वाले लोगों द्वारा महिलाओं से अश्लीलता के मामले ने बुधवार को तूल पकड़ लिया। गाजियाबाद के लोनी से भाजपा विधायक नंदकिशोर गुर्जर ने मोहल्ले के लोगों के साथ थाने पर पहुंचकर हंगामा किया। तीन दिन बाद भी मामले में कार्रवाई नहीं होने पर रोष जताया। साथ ही इस मामले की शिकायत मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से करने की बात कही।
विज्ञापन

नगर के रहरा रोड पर गोकुल धाम कॉलोनी के लिए रास्ता जाता है। इस रास्ते पर कुछ लोगों ने अतिक्रमण कर लिया था। मोहल्ले के लोगों का कहना है कि अतिक्रमण हटाने के लिए कहने पर दबंग लोग मारपीट पर उतारू हो जाते हैं। महिलाओं के साथ छेड़छाड़ करते हैं। दो फरवरी की शाम को मोहल्ले की एक महिला के साथ बदतमीजी की गई थी। इसकी शिकायत पुलिस से की गई लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। आरोप है कि पुलिसकर्मियों ने कार्रवाई के बजाय शिकायतकर्ताओं को ही धमकाना शुरू कर दिया। बुधवार को मोहल्ले के लोगों ने अपने घरों पर पलायन एवं इच्छा मृत्यु लिखे पोस्टर भी चस्पा कर दिए।
विज्ञापन

इसकी सूचना पर लोनी विधायक नंदकिशार गुर्जर मौके पर पहुंच गए। पहले उन्होंने ईओ, एसडीएम व अन्य अधिकारियों से बात की। इसके बाद वह लोगों के साथ सीधे कोतवाली पहुंचे और धरने पर बैठ गए। कहा कि जब तक इस मामले में कार्रवाई नहीं होगी, तब तक थाने से नहीं जाऊंगा। उन्होंने आरोप लगाया कि कुछ पुलिसकर्मियों ने पीड़ितों को धमकाया और समझौते का प्रयास किया। अतिक्रमणकारियों द्वारा बहन-बेटियों के साथ बदतमीजी व छेड़छाड़ की गई है। उन्होंने पुलिस पर आरोपियों को कोतवाली में बैठाकर चाय पिलाने का आरोप लगाया। कहा कि पुलिसकर्मियों ने पीड़ित के मोबाइल से वीडियो भी डिलीट करा दिए। उन्होंने नगर पालिका के ईओ की कार्यशैली पर सवाल उठाया। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक प्रेमपाल सिंह का कहना है कि मामले में कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed