फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Angry at her father's scolding, a student consumed pesticide and died

Amroha News: पिता की डांट से नाराज छात्रा ने खाया कीटनाशक, मौत

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 16 Jun 2024 12:59 AM IST
विज्ञापन
Angry at her father's scolding, a student consumed pesticide and died
डिडौली। पिता की डांट से नाराज एमए की छात्रा ने कीटनाशक का सेवन कर लिया। हालत बिगड़ने पर परिजनों ने छात्रा को मुरादाबाद के निजी स्थान में भर्ती कराया। जहां इलाज के दौरान मौत हो गई।
विज्ञापन

मृतक छात्रा डिडौली गांव के रहने वाले मजदूर की बेटी थी। फास्ट फूड का ठेला लगाकर परिवार का पालन पोषण करने वाले मजदूर के परिवार में पत्नी के अलावा छह बच्चे हैं। तीसरे नंबर 20 वर्षीय बेटी एमए की पढ़ाई कर रही थी। शुक्रवार को परिवार में किसी बात को लेकर विवाद हो गया था। तभी पिता ने छात्रा को डांट दिया। जिसके बाद छात्रा ने घर में रखे कीटनाशक का सेवन कर लिया। कुछ देर बाद छात्र की तबीयत बिगड़ी तो परिजनों को इसकी जानकारी हुई। तुरंत ही परिजन छात्रा को मुरादाबाद के निजी अस्पताल लेकर पहुंचे और भर्ती करा दिया। लेकिन देर शाम छात्रा की इलाज के दौरान मौत हो गई। अस्पताल स्टाफ की सूचना पर मुरादाबाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। सीओ सिटी अरुण कुमार ने घटना की जानकारी होने से इन्कार किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed