फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Angered by marriage being fixed of friend man kills in amroha

कातिल दोस्त: 'दो साल से थे हमारे संबंध, शादी लगने के बाद करने लगा नजरअंदाज; नहीं माना तो घोंट दिया गला'

Mon, 16 Oct 2023 08:56 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आदमपुर (अमरोहा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आदमपुर (अमरोहा) Published by: Vikas Kumar Updated Mon, 16 Oct 2023 08:56 PM IST
विज्ञापन
Angered by marriage being fixed of friend man kills in amroha
दोस्त ने किया दोस्त का कत्ल - फोटो : अमर उजाला

यूपी के अमरोहा स्थित आदमपुर क्षेत्र गांव में हुई युवक की हत्या में चौंकाने वाला मामला सामने आया है। पुलिस का दावा है कि मृतक व उसके दोस्त के बीच करीबी संबंध थे। मृतक की शादी तय होने से उसका दोस्त खफा था। जिसके चलते उसने रस्सी से गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया है।

विज्ञापन

आदमपुर थाना क्षेत्र के गांव निवासी 19 वर्षीय युवक शनिवार की शाम से अचानक लापता हो गया था। रविवार सुबह को उसका शव गांव के पास ही एक गन्ने के खेत में मिला था। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा था। मृतक के पिता का कहना है कि बेटा गांव के ही दोस्त के साथ हरियाणा में मजदूरी करता था। मजदूरी करके चार अक्तूबर को दोनों गांव में लौटे थे। पिता की तहरीर पर गांव के ही युवक के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज की गई थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

सीओ अरुण कुमार ने बताया कि नामजद आरोपी को गिरफ्तार कर सख्ती से पूछताछ की गई तो उसने जुर्म कुबूल कर लिया। आरोपी ने बताया कि हम दोनों करीब दो वर्ष से हरियाणा में रहकर मजदूरी कर रहे थे। हम दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ गई थीं। एक दूसरे से प्रेम करने लगे और करीबी सम्बंध हो गए। 

विज्ञापन

इसी बीच कुछ दिन पूर्व मृतक की शादी तय हो गई थी। गंगा स्नान के बाद शादी होनी थी। इसी की वजह से मृतक अब बात नहीं करता था। 14 अक्टूबर को मृतक युवक क्षेत्र के गांव आशकपुर मझरा में कुश्ती दंगल और छड़ी मेला देखने अकेला ही चला गया था। इससे पहले ये जहां भी जाते थे दोनों साथ ही जाते थे। लेकिन वह अब हर बात में नजर अंदाज करने लगा था। इसी से खफा होकर उसकी हत्या की योजना बनाई।

15 को वापस लौटना था हरियाणा
पुलिस ने बताया कि पूछताछ में आरोपी ने बताया कि दोनों 15 अक्टूबर को वापस हरियाणा मजदूरी के लिए जाने वाले थे। आरोपी ने बताया कि घर पर चारपाई से एक प्लास्टिक की रस्सी काट कर जेब में रख ली। कुछ देर घर पर रुकने के बाद में युवक मृतक को साथ लेकर घूमने के बहाने खेतों की तरफ चला गया। इस दौरान मृतक ने युवक से शादी करने को मना किया, लेकिन वह नहीं माना। इसी को लेकर रस्सी से गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी। पुलिस ने आला कत्ल रस्सी भी बरामद कर ली है।

हत्या में और भी हो सकता है कोई शामिल
पुलिस ने हत्यारोपी युवक को गिरफ्तार कर हत्या का खुलासा किया है। लेकिन पुलिस की पूछताछ में कहीं भी आरोपी युवक ने यह नहीं बताया कि उसके साथ घटना को अंजाम देने के दौरान और कौन साथ था। कैसे एक दोस्त ने दूसरे की हत्या कर दी। क्या अकेले ही हत्या की वारदात को अंजाम दिया गया। जबकि मरने वाला युवक शारीरिक रूप से कमजोर नहीं था। यह बात लोगों के गले नहीं उतर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed