फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Anger erupted against electricity officials at Bhakiyu Tikait's panchayat

Amroha News: भाकियू टिकैत की पंचायत में बिजली अधिकारियाें के खिलाफ फूटा गुस्सा

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 13 Jan 2026 12:27 AM IST
विज्ञापन
Anger erupted against electricity officials at Bhakiyu Tikait's panchayat
गजरौला में भाकियू टिकैत की पंचायत में बिजली विभाग के पारेषण के एसडीओ से नोकझोंक करते किसान। स
गजरौला। भाकियू टिकैत की पंचायत में बिजली विभाग के पारेषण के अधिकारियों के खिलाफ गुस्सा फूटा। कहा कि उचित मुआवजा दिलाए बिना जबरन भूमि छीन रहे हैं। पंचायत में एसडीओ से किसानों की नोकझोंक हुई। पशुओं लदी टाटा मैजिक का चालान करने पर प्रदेश उपाध्यक्ष दानवीर सिंह ने पुलिस को भी खरी खोटी सुनाई।
विज्ञापन


सोमवार को भाकियू टिकैत की चौपला चौकी के निकट पंचायत हुई। इस दौरान प्रदेश उपाध्यक्ष दानवीर सिंह ने संगठन की मजबूती पर जोर देते हुए कहा कि हम लड़ना भूल गए। इसलिए सुनवाई नहीं हो रही है। आह्वान किया कि पूर्व की तरह ही मजबूती से आंदोलन करने का समय आ गया हैै। इस दौरान हर्षित गिल ने कहा कि सुबह एक किसान टाटा मैजिक में अपने पशुओं को लादकर ले जा रहे थे। संगठन के पदाधिकारियों के कहने के बावजूद चौपला पर उसका चालान कर दिया। उन्होंने किसान के पशुओं लदे वाहन का चालान करने वाले दरोगा को मौके पर पंचायत में बुलाने की मांग रखी।
विज्ञापन

उनके बीच इंस्पेक्टर मनोज कुमार व चौपला चौकी इंचार्ज सुधीर कुमार पहुंचे। इंस्पेक्टर ने पंचायत में शामिल किसानों और भाकियू टिकैत के पदाधिकारियाें को आश्वासन दिया कि किसानों के वाहनों का चालान नहीं किया जाएगा। इस बीच कुछ किसानों ने कहा कि बिजली के पारेषण विभाग के अधिकारी मेरठ से अमरोहा को जा रही लाइन के जबरन टावर लगा रहे हैं। इसके लिए उन्होंने पुलिस बल लेकर किसानों की फसल को नष्ट करा दिया। किसान को उसकी भूमि पर टावर लगाने के लिए मुआवजा भी नहीं दे रहे। उनकी पंचायत में आए एसडीओ पारेषण पंकज कुमार शर्मा से नोकझोंक भी हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

किसानों ने साफ कहा कि जब तक मुआवजा नहीं मिलेगा, लाइन का टावर नहीं लगने देंगे। इस मौके पर कुशल चौधरी, जगतपाल सिंह, धर्मेंद्र चौधरी, रोहित चौधरी, राजेंद्र सिंह, मुकेश चौधरी, वेदपाल सिंह, नरेंद्र सिंह, सतवीर सिंह, इसरार अली, काले सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed