{"_id":"684b331c16d84c0b5308d216","slug":"anand-dham-ashram-will-be-beautified-with-two-crores-jpnagar-news-c-284-1-smbd1011-141683-2025-06-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: आनंद धाम आश्रम का दो करोड़ से होगा सौंदर्यीकरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: आनंद धाम आश्रम का दो करोड़ से होगा सौंदर्यीकरण
Fri, 13 Jun 2025 01:35 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
Updated Fri, 13 Jun 2025 01:35 AM IST
विज्ञापन
मंडी धनौरा (अमरोहा)। नगर स्थित आनंद धाम आश्रम में दो करोड़ रुपये की लागत से विकास कार्य और सौंदर्यीकरण किया जाएगा। नगर पालिका की बोर्ड बैठक में सर्वसम्मति से प्रस्ताव पास हुआ है। साथ ही मुख्य चौराहे व धार्मिक स्थलों के बाहर हाईमास्ट लाइट लगवाने के प्रस्ताव पर भी मुहर लगी है।
बृहस्पतिवार को नगर पालिका के सभागार में पालिकाध्यक्ष प्रवीन अग्रवाल की अध्यक्षा में पालिका बोर्ड की बैठक हुई। इसमें पालिकाध्यक्ष प्रवीन अग्रवाल ने आनंद धाम आश्रम का वंदन योजना के तहत विकास कराने का प्रस्ताव रखा। उन्होंने बताया कि इसके लिए दो करोड़ रुपये की धनराशि सरकार से मांगी जाएगी। जिस पर सभी सभासदों ने सहमति जताई। बैठक में मुख्यमंत्री वैश्विक नगरोदय योजना के अंतर्गत ओपन जिम, व्यायामशाला, शेल्टर होम, पार्क-चौराहों का सौंदर्यीकरण कराने और गृहकर निर्धारण शुल्क 100 रुपये वार्षिक करने का प्रस्ताव पास किया गया।
सभासदों की नाले व नालियों से अतिक्रमण को हटाने की मांग पर ईओ ने प्रभावी कार्रवाई का आश्वासन दिया। इसके अलावा मुख्य चौराहों व धार्मिक स्थलों के बाहर हाईमास्ट लाइट लगाने और खाली भूमि पर वेंडिंग जोन बनाने के प्रस्ताव पर भी मुहर लगी।
विज्ञापन
इसके अलावा बैठक में सड़कों पर लगने वाले होर्डिंग्स पर विज्ञापन शुल्क लगाने का फैसला किया गया। इस मौके पर दुलीचंद गिहार, राजू बादशाह, गौरव धारीवाल, जगत सिंह, नूतन रानी, गुरचरन सिंह आदि मौजूद थे।