फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   An uncontrolled tractor overturned after colliding with a bull, a young man died

Amroha News: सांड़ से टकराकर अनियंत्रित ट्रैक्टर पलटा, युवक की जान गई

Sat, 16 Nov 2024 04:07 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा Updated Sat, 16 Nov 2024 04:07 AM IST
विज्ञापन
An uncontrolled tractor overturned after colliding with a bull, a young man died
बुरावली (अमरोहा)।
विज्ञापन

सांड़ से टकराकर ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में विकल राणा (19) की मौत हो गई। जबकि, उसका बहनोई घायल हो गया। मौत की सूचना से परिजनों में शोक की लहर दौड़ गई। पुलिस मामले में कार्रवाई की तैयारी कर रही है।
रहरा थाना क्षेत्र के गांव गंगानगर निवासी विकल राणा (19) शुक्रवार शाम को खेत पर प्लेज में खाद लगाने गया था। खाद लगाने के बाद वह ट्रैक्टर से लौट रहा था। ट्रैक्टर पर विकल राणा के साथ उसके बहनोई गिरीराज निवासी गुरैंठा थाना आदमपुर भी बैठे थे। गांव गंगानगर के पास अचानक सड़क पर सांड़ आ गया। जिससे टकराने के बाद ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलट गया और दोनों उसके नीचे दब गए। आसपास के लोगों ने घायलों को चिकित्सक के पास ले जाते समय विकल राणा की रास्ते में मौत हो गई।
विज्ञापन

उधर, घायल गिरीराज का उपचार कराया जा जा रहा है। मृतक चार बहन, दो भाइयों में सबसे छोटा था। उसकी अभी शादी नहीं हुई थी। सीओ दीप कुमार पंत ने बताया कि फिलहाल हादसे की जानकारी नहीं है। जो भी तहरीर मिलेगी उसी के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed