फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   An innocent child was crushed by the municipal garbage vehicle and injured

Amroha News: पालिका के कूड़ा वाहन ने मासूम को कुचला, घायल

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 08 Oct 2024 06:04 AM IST
विज्ञापन
An innocent child was crushed by the municipal garbage vehicle and injured
अमरोहा। नगर पालिका के कूड़ा उठाने वाले वाहन ने घर के बाहर खेल रहे सार्थक (4) को कुचल दिया। हादसे में वह घायल हो गया। हादसे से गुस्साए परिजन हंगामा करने लगे। सूचना पर पहुंचे पालिका कर्मचारियों ने मामला शांत कराया। घायल बच्चे को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी हालत गंभीर बनी है। ईओ ने वाहन चालक को हटा दिया है।
विज्ञापन

नगर कोतवाली के मोहल्ला शाही चबूतरा निवासी रजनीश कुमार का बेटा सार्थक सोमवार सुबह करीब नौ बजे घर के बाहर खेल रहा था। तभी पालिका के कूड़ा उठाने वाले वाहन चालक ने सार्थक को टक्कर मार दी। हादसे में सार्थक घायल हो गया। कुछ ही देर में लोगों की भीड़ जमा हो गई। आरोपी चालक वाहन छोड़कर भाग निकला। आक्रोशित लोगों ने जमकर हंगामा किया। सूचना पर नगर पालिका के अधिकारी और कर्मचारी मौके पर पहुंचे और गुस्साए लोगों को शांत किया। घायल बच्चे को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जानकारी मिलने पर पालिकाध्यक्ष के बेटे निखिल जैन पहुंचे और परिजनों से बात की। ईओ डॉ. बृजेश कुमार ने बताया कि आरोपी चालक को ड्यूटी से हटा दिया गया है। बच्चे का इलाज कराया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article