फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   An innocent child fell from a tractor-trolley loaded with sand and died after the wheel came off

Amroha News: रेत से लदी ट्रैक्टर-ट्राॅली से गिरा मासूम, पहिया उतरने से मौत

Fri, 09 May 2025 02:03 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा Updated Fri, 09 May 2025 02:03 AM IST
विज्ञापन
An innocent child fell from a tractor-trolley loaded with sand and died after the wheel came off
बुरावली (अमरोहा)। गांव गंगवार में रेत से लदी ट्राॅली पर बैठा जुनैद (10) झटका लगने से नीचे गिर गया। ऊपर से ट्रॉली का पहिया उतरने से उसकी मौत हो गई। सूचना पर पहुंचे परिजनों ने जमकर हंगामा किया। हालांकि, बाद में बिना कार्रवाई के ही शव को सुपुर्द-ए-खाक कर दिया गया।
विज्ञापन

रहरा थानाक्षेत्र के गांव गंगवार में जमशेद का परिवार रहता है। ग्रामीणों के मुताबिक गांव के पास अवैध खनन हो रहा है। जमशेद ने बताया कि बुधवार शाम उनका दस वर्षीय बेटा जुनैद खेत से लौट रहा था। इस बीच एक अवैध खनन में शामिल रेत से लदी ट्रैक्टर-ट्राॅली भी गांव की ओर आ रही थी।
विज्ञापन

जुनैद घर आने के लिए ट्रॉली के ऊपर बैठ गए। रास्ते में झटका लगने से जुनैद ट्रॉली से गिर गया और उसके ऊपर से ट्रॉली का पहिया उतर गया, जिससे बालक की मौत हो गई। मौत की सूचना पर परिजनों व अन्य ग्रामीण मौके पर पहुंचे। परिजन मामले में कार्रवाई की मांग को लेकर हंगामा करने लगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

दोनों पक्षों में हुई बातचीत के बाद समझौता हो गया। इसके बाद बिना किसी कानूनी कार्रवाई के ही शव को सुपुर्द-ए-खाक कर दिया गया। मृतक चार बहन भाइयों में छोटा था। सीओ दीप कुमार पंत ने बताया कि इस तरह की कोई सूचना नहीं मिली है। शिकायत मिलने पर जांच कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed