फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   An innocent child died by drowning in a tank built in the house

Amroha News: घर में बनी हौद में डूबकर मासूम की मौत

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 11 Nov 2024 03:12 AM IST
विज्ञापन
An innocent child died by drowning in a tank built in the house
मंडी धनौरा (अमरोहा)।
विज्ञापन

घर में बनी हौद में डूबकर दो वर्षीय चित्रांश की मौत हो गई। घटना रविवार सुबह करीब 10 बजे की है। बालक के शव को पानी में उतरता देख परिजनों की चीख निकल गई। बेटे की मौत की जानकारी मिलने पर मां बेसुध हो गई। घर पर लोगों की भीड़ जुट गई।
थाना क्षेत्र के गांव दिसौरा निवासी किसान पंकज के दो बेटे हैं। छोटा बेटा चित्रांश दो साल का था। पंकज ने घर पर कपड़े धोने और मवेशियों को पानी पिलाने के लिए हौद बना रखी है। रविवार सुबह करीब 10 बजे चित्रांश खेलते-खेलते हौद तक पहुंच गया और उसमें गिर गया। उधर, चित्रांश के हौद में गिरने के बारे में परिजनों को नहीं पता चला। करीब एक घंटे बाद मां को चित्रांश दिखाई नहीं दिया, तो उसने पति पंकज को इसकी जानकारी की। हालांकि, पंकज ने बेटे की जानकारी न होने की बात कही। इसके बाद माता-पिता और परिजन बालक की तलाश करने लगे।
विज्ञापन

इस बीच घर का नौकर किसी काम से हौद के पास गया, जिसमें उसने बालक का शव उतरता देखा। जिसे देखकर उसकी चीख निकल गई। नौकर की चीख की आवाज सुनकर परिजन उधर दौड़े। पानी की हौद का दृश्य देखकर मां बेसुध होकर गिर गई। चित्रांश को पानी से बाहर निकाला गया, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। चित्रांश की मौत की जानकारी मिली तो गांव वाले भी मौके पर पहुंच गए। वहीं, सूचना पर पहुंचे रिश्तेदारों और ग्रामीणों ने गम से बेहाल परिजनों को ढ़ाढ़स बंधाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed