{"_id":"69a5de4edae25995dd01c038","slug":"an-innocent-child-crossing-the-road-was-crushed-by-a-bike-and-died-jpnagar-news-c-284-1-smbd1013-158572-2026-03-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: सड़क पार कर रहे मासूम को बाइक ने रौंदा, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: सड़क पार कर रहे मासूम को बाइक ने रौंदा, मौत
विज्ञापन
डिडौली। थाना क्षेत्र के असगरीपुर गांव में रविवार की शाम हुए हादसे में आठ वर्षीय सीबा की जान चली गई। परिजन उसे अस्पताल लेकर पहुंचे लेकिन बचाया नहीं जा सका। परिजनों ने बिना पुलिस कार्रवाई के शव का अंतिम संस्कार कर दिया है।
सीबा असगरीपुर गांव निवासी मजदूर संजीव कुमार का तीसरा बेटा था। वह गांव के प्राथमिक विद्यालय में कक्षा तीन का छात्र था।
परिजनों के मुताबिक रविवार की शाम को सीबा असगरीपुर गांव स्थित अड्डे पर सड़क पार कर रहा था। उसी समय मनोटा की ओर से एक तेज रफ्तार अज्ञात बाइक आई। बाइक ने सीबा को टक्कर मार दी, जिससे वह सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। उसके सिर और शरीर के अन्य हिस्सों में गंभीर चोटें आईं। हादसे के बाद परिजन उसे तत्काल गांव के एक निजी क्लीनिक ले गए। यहां उपचार के दौरान सीबा की मौत हो गई।
मजदूर संजीव कुमार के परिवार में उनकी पत्नी गुड्डी, तीन बेटे और दो बेटियां हैं। सीबा उनके पांच बच्चों में से तीसरा था और परिवार का लाडला था। उसकी मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।
विज्ञापन
घर में खुशी का माहौल गम में बदल गया है। सोमवार को परिजनों ने बिना पुलिस कार्रवाई के सीबा के शव का अंतिम संस्कार कर दिया है। सीओ सिटी अभिषेक यादव ने हादसे की जानकारी से इन्कार किया है। संवाद