फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   An elderly man also died after seeing his wife s dead body in Amroha

सच्चे प्यार की मिसाल है ये जोड़ी: पत्नी का शव देख बुजुर्ग ने भी तोड़ा दम, एक साथ दोनों का हुआ अंतिम संस्कार

Thu, 01 May 2025 10:44 PM IST
आकाश दुबे संवाद न्यूज एजेंसी, आदमपुर (अमरोहा)
संवाद न्यूज एजेंसी, आदमपुर (अमरोहा) Published by: आकाश दुबे Updated Thu, 01 May 2025 10:44 PM IST
सार

मृतक होरीलाल खड़गवंशी के बड़े बेटे का नाम रामपाल व छोटे का नाम सुरेश कुमार है। रामपाल ने बताया कि इतने कम अंतराल में माता पिता का दुनिया से चले जाने का दुख पीड़ा दायक है। उनका कहना है ऐसी मौत पहले कभी नहीं देखी गई।

विज्ञापन
An elderly man also died after seeing his wife s dead body in Amroha
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अमरोहा के गांव आदमपुर में बुधवार को पत्नी का शव देखकर पति की भी मौत हो गई। दोनों अस्थमा की बीमारी से पीड़ित थे। दोपहर में दिल्ली स्थित अस्पताल से छुट्टी होने के बाद होरीलाल खड़गवंशी (65) अपने घर पहुंचे तो उन्होंने चारपाई पर पत्नी का शव देखा। पत्नी की मौत का सदमा बुजुर्ग सहन नहीं कर सके और उनकी भी जान चली गई। रोते-बिलखते परिजनों ने दोनों का एक साथ अंतिम संस्कार कर दिया। पति-पत्नी का एक साथ अंतिम संस्कार होते देखकर गांवों के लोगों की आंखें नम हो गईं।

विज्ञापन

आदमपुर गांव में बुजुर्ग किसान होरीलाल खड़गवंशी का परिवार रहता है। उनके चार बच्चे हैं। दो बेटे और दो बेटी। सभी की शादी हो चुकी है। होरीलाल कई माह से अस्थमा से पीडि़त थे। उन्हें शुगर की भी बीमारी थी। उनका दिल्ली के एम्स से इलाज चल रहा था। उधर, पति के बीमार रहने की वजह से पत्नी गंगादेई का स्वास्थ्य भी ठीक नहीं रहता था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

बुधवार दोपहर करीब दो बजे गंगादेई (63) का घर पर ही निधन हो गया। दिल्ली स्थित एम्स में भर्ती होरीलाल खड़गवंशी को पत्नी की मौत के करीब दो घंटे पहले दोपहर 12 बजे की ही छुट्टी मिली थी और वह घर आ रहे थे। होरीलाल अपने घर आदमपुर पहुंचे और तो उन्होंने पत्नी गंगादेई का शव चारपाई पर पड़ा देखा। वह यह सदमा सह नहीं सके। शाम करीब छह बजे उन्होंने भी दम तोड़ दिया। कुछ ही घंटों में पति-पत्नी की मौत होने से परिजन गम से बेहाल हो गए। रोते-बिलखते परिजनों ने परिजनों ने बुजुर्ग दंपती के शवों को अंतिम संस्कार कर दिया है। दोनों की एक साथ अर्थी सजाई गई और गंगाघाट पर ले जाकर एक साथ अंतिम संस्कार कर दिया गया। 

विज्ञापन

परिजनों ने कही यह बात
होरीलाल खड़गवंशी के बड़े बेटे का नाम रामपाल व छोटे का नाम सुरेश कुमार है। रामपाल ने बताया कि इतने कम अंतराल में माता पिता का दुनिया से चले जाने का दुख पीड़ा दायक है। उनका कहना है ऐसी मौत पहले कभी नहीं देखी गई। पति-पत्नी मौत एक साथ देखकर ऐसा लगता है दोनों में बहुत प्रेम था। इसे ही सच्चा प्रेम कहते हैं।

- कुछ घंटे के भीतर दंपति की मौत की कोई सूचना नहीं मिली है। इस तरह की कोई घटना जानकारी में नहीं आई है। - दीप कुमार पंत, सीओ हसनपुर

संबंधित वीडियो-



यह भी पढ़ें- 'शादी के बाद से रखता है बुरी नजर': मामी बनने पर ननद घर गई... ननदोई ने पीछे से दबोचा, पिस्टल लगाकर लूटी आबरू

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed