'शादी के बाद से रखता है बुरी नजर': मामी बनने पर ननद घर गई... ननदोई ने पीछे से दबोचा, पिस्टल लगाकर लूटी आबरू
महिला ने पुलिस से शिकायत की है कि उनका विवाह वर्ष 2022 में बागपत निवासी युवक से हुआ था। वह पति के साथ गाजियाबाद में रहती हैं। ननद और ननदोई नोएडा सेक्टर-105 में रहते हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तर प्रदेश के गौतमबुद्ध नगर जिले के नोएडा में एक महिला ने अपने ननदोई पर पिस्टल के दम पर दुष्कर्म करने और अश्लील फोटो दिखाकर ब्लैकमेल करने का आरोप लगाया है। इस मामले में कोतवाली सेक्टर-39 में मुकदमा दर्ज किया गया है। उधर नोएडा में ही कोतवाली सेक्टर-113 क्षेत्र में युवती को शादी का झांसा देकर दुष्कर्म का मामला सामने आया है।
महिला ने पुलिस से शिकायत की है कि उनका विवाह वर्ष 2022 में बागपत निवासी युवक से हुआ था। वह पति के साथ गाजियाबाद में रहती हैं। ननद और ननदोई नोएडा सेक्टर-105 में रहते हैं। पीड़िता का आरोप है कि शादी के बाद से ननदोई उन पर गलत नजर रखता था।
नवंबर 2023 में ननद ने अस्पताल में बेटी को जन्म दिया। इसी दौरान पीड़िता को ननद अपने साथ घर ले गईं। आरोप है कि शाम के समय वह ननद के घर के एक कमरे में थीं तो ननदोई ने पीछे से आकर उन्हें दबोच लिया। कनपटी पर पिस्टल लगाकर दुष्कर्म किया। इसके बाद से वह ब्लैकमेल कर रहा है। पीड़िता ने इसकी शिकायत राष्ट्रीय महिला आयोग में की। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
कोतवाली सेक्टर-113 क्षेत्र में शादी का झांसा देकर दुष्कर्म
मैट्रिमोनियल साइट पर युवती से युवक की दोस्ती हुई और शादी का झांसा देकर युवती के साथ दुष्कर्म किया। अब अश्लील फोटो भेजकर युवती को ब्लैमेल कर रहा है। इस मामले में कोतवाली सेक्टर-113 पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है और मामले की जांच कर रही है। कोतवाली सेक्टर-113 क्षेत्र स्थित एक सोसाइटी में रहने वाली युवती का कहना है कि उसने वर्ष 2022 में एक मैट्रिमोनियल साइट पर प्रोफाइल बनाई थी। इस पर उनकी मुलाकात अलीगढ़ निवासी कल्पित नामक युवक से हुई।
फोन से बातचीत होने के बाद कल्पित ने अपने परिजन से मिलवाया। दोनों के बीच दोस्ती बढऩे लगी। नवंबर 2024 से युवक नोएडा स्थित फ्लैट पर आने लगा। आरोप है कि युवक ने उसे शादी का झांसा देकर कई बार दुष्कर्म किया। इसी बीच आरोपी ने चोरी से अश्लील फोटो और वीडियो भी रिकॉर्ड कर लिया। जब शादी के लिए कहा तो आरोपी ने उसे फोटो-वीडियो के जरिये ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया। आरोपी दबाव बनाकर जयपुर, गुरुग्राम और गाजियाबाद में घुमाने के बहाने ले गया। वहां होटलों में आरोपी ने दुष्कर्म किया। अब इस मामले की जांच पुलिस कर रही है।
यह भी पढ़ें- लड़की से हैवानियत की हदें पार: अधेड़ ने महीनों तक किया दुष्कर्म... सात माह की गर्भवती हुई, बताया क्यों थी चुप
संबंधित वीडियो-