{"_id":"694d8fc840463f44ba001118","slug":"an-awareness-campaign-will-also-be-conducted-in-schools-to-prevent-the-harmful-effects-of-fast-food-jpnagar-news-c-284-1-jpn1002-154151-2025-12-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: फास्ट फूड के दुष्प्रभाव से बचने को स्कूलों में भी चलेगा जागरूकता अभियान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: फास्ट फूड के दुष्प्रभाव से बचने को स्कूलों में भी चलेगा जागरूकता अभियान
विज्ञापन
अमरोहा। फास्ट फूड का चस्का भले ही बच्चों के साथ-साथ बड़ों को भी भा रहा हो, लेकिन इसका अधिक और लगातार सेवन कितना खतरनाक है, इसका पता अहाना की मौत के बाद चला है। इसको लेकर अब स्कूलों में भी जागरूकता अभियान चलाया जाएगा। जहां बच्चों को फास्ट फूड की बजाय पौष्टिक चीजों को खाने के लिए प्रेरित भी किया जाएगा।
अधिक फास्ट फूड खाने से छात्रा अहाना की मौत के बाद अब स्कूलों में बच्चों को इसके खाने से होने वाले दुष्प्रभाव के बारे में बताते हुए जागरूकता कार्यक्रम भी आयोजित किए जाएंगे। सीडीओ अश्वनी कुमार मिश्रा ने बताया कि बच्चों को शुद्ध व पौष्टिक चीजें खाने के लिए प्रेरित किया जाएगा। इसके लिए स्कूलों में स्वयं सहायता समूह की और कैंटीन खोलने पर विचार किया जा रहा है। इससे महिलाओं को रोजगार तो मिलेगा ही, साथ ही बच्चों को शुद्ध व पौष्टिक चीजें भी परोसी जा सकेंगी। बृहस्पतिवार को कलक्ट्रेट में आयोजित हुई बैठक में भी इस पर विचार किया गया।
डीएम निधि गुप्ता वत्स ने सभी स्कूलों में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित करने को कहा। उन्होंने स्कूलों के आस-पास बिकने वाले फास्ट फूड के ठेलों की गुणवत्ता को जांचने के निर्देश भी दिए हैं। डीआईओएस डॉ. प्रवेश कुमार ने बताया कि स्कूलों में बच्चों को फास्ट फूड खाने से होने वाले नुकसान के साथ-साथ पौष्टिक चीजें खाने के लिए प्रेरित किया जाएगा। इसके लिए सभी स्कूलों को निर्देश जारी किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि इसके लिए अभिभावकों को भी आगे आना होगा।