{"_id":"6758ca9cb9e8631e270a8944","slug":"an-appeal-to-make-the-constitutional-rights-yatra-of-nishad-party-a-success-jpnagar-news-c-284-1-smbd1013-130587-2024-12-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: निषाद पार्टी की संवैधानिक अधिकार यात्रा को सफल बनाने की अपील","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: निषाद पार्टी की संवैधानिक अधिकार यात्रा को सफल बनाने की अपील
विज्ञापन
अमरोहा।
निर्बल इंडियन शोषित हमारा आमदल (निषाद पार्टी) की संवैधानिक अधिकारी यात्रा को सफल बनाने के लिए एससी- एसटी आयोग के सदस्य मिठाई लाल निषाद ने लोगों से जनसंपर्क किया। पार्टी के प्रदेश सचिव बलराज सिंह प्रजापति भी मौजूद रहे।
उन्होंने बताया कि बुधवार को संवैधानिक अधिकार यात्रा अमरोहा पहुंचेगी। यात्रा को सफल बनाने के लिए पंजू सराय, दाउद सराय, उक्सी रायपुर, गुलड़िया आदि गांव में जनसंपर्क किया गया। उन्होंने बताया ये यात्रा राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय कुमार निषाद नेतृत्व में 30 नवंबर को जनपद सहारनपुर से शुरू हुई है। गजरौला रेलवे स्टेशन के पास सिंचाई विभाग के गेस्ट हाउस में रात्रि विश्राम के बाद बुधवार को संवैधानिक अधिकार यात्रा सुबह नौ बजे कांकाठेर पहुंचेगी। इसके बाद राष्ट्रीय हाईवे होते हुए कस्बा व थाना रजबपुर, कस्बा जोया थाना डिडौली के बाद दोपहर करीब एक बजे प्रदेश सचिव बलराज प्रजापति के आवास पहुंचेगी। यहां एक जनसभा होगी। इसके बाद यात्रा टीपी नगर चौराहा, मोहल्ला लकड़ा नगर, ढक्का, रजाकपुर, बीबड़ा कलां, नौगांवा सादात पर पहुंचकर शिव मन्दिर पर बैठक आयोजित की जाएगी। इसके बाद यात्रा नौगांवा सादात से चांदपुर होते हुए जनपद बिजनौर के लिए प्रस्थान करेगी।