{"_id":"64f0f435773d73958705b679","slug":"amrohas-dholak-beats-will-be-heard-in-up-international-trade-show-jpnagar-news-c-284-1-smbd1013-3925-2023-09-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में सुनाई देगी अमरोहा की ढोलक की थाप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में सुनाई देगी अमरोहा की ढोलक की थाप
Fri, 01 Sep 2023 01:42 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
Updated Fri, 01 Sep 2023 01:42 AM IST
विज्ञापन
अमरोहा। उद्योग के क्षेत्र में देश दुनिया में पहचान रखने वाले अमरोहा की छह कंपनी यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में शामिल होंगी। ढोलक की धमक सुनाई देगी और परफ्यूम-इत्र खुशबू बिखेरेगा। इंटरनेशनल ट्रेड शो में इन कंपनियों में बने हैंडीक्राफ्ट्स, रेडीमेड गारमेंट्स, इंस्ट्रूमेंटस और गिलास समेत कई उत्पादों की झलक दिखेगी। इसके लिए उद्यमियों ने जिला उद्योग विभाग को स्वीकृति दे दी है।
ग्रेटर नोएडा में 21 से 25 सितंबर तक यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो का आयोजन किया जा रहा है। इसका मकसद यूपी के उत्पादों और उद्यमिता की सीधी ब्रांडिंग विश्वस्तर पर करना है। इस इंटरनेशनल ट्रेड शो में देश ही नहीं विदेशी ग्राहक भी शामिल होंगे। जिला उद्योग उपयुक्त ने बताया कि जनपद की नोरेक्स फ्लेवर्स प्राइवेट लिमिटेड, अमरोहा ग्लास फैक्टरी, निर्मल फाइबर्स प्राइवेट लिमिटेड, आरएसीएल गियरटेक लिमिटेड, एमजीए डिजाइन, द क्लॉथिंग वर्ल्ड, राम संगीत हैंडीक्राफ्ट्स कंपनी ने अपनी स्वीकृति दे दी है।
ये कंपनी अपने यहां तैयार होने वाले उत्पादों के स्ट्रॉल लगाएंगी। जिसमें ढोलक, परफ्यूम-इत्र, हैंडीक्राफ्ट्स, रेडीमेड गारमेंट्स, इंस्ट्रूमेंट्स (यन्त्र) और गिलास समेत कई उत्पाद शामिल होंगे। उन्होंने बताया कि इंटरनेशनल ट्रेड शो में शामिल होने के लिए कंपनियों की संख्या बढ़ सकती है। उन्होंने बताया कि ट्रेड शो में प्रदेश के सुक्ष्म, लघु, मध्यम और अन्य श्रेणी के उद्यमी अपने उत्कृष्ट उत्पादों का प्रदर्शन करेंगे। प्रदर्शनी में सभी 75 जिलों के 2000 स्टाल होंगे। उद्यमियों को अपने उत्पाद को इंटरनेशनल ट्रेड शो में शामिल करना चाहिए। जिससे उनके उत्पादों को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर विशेष पहचान मिल सके।