{"_id":"65075d7c07dbb66915009c96","slug":"amrohas-appearance-will-improve-with-rs-281-crore-jpnagar-news-c-284-1-smbd1013-4888-2023-09-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: 2.81 करोड़ से सुधरेगी अमरोहा की सूरत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: 2.81 करोड़ से सुधरेगी अमरोहा की सूरत
विज्ञापन
अमरोहा। शहर की सूरत सुधारने के साथ जिले के नौ नगर निकाय क्षेत्रों में जल्द ही सड़क और नालों को बनाया जाएगा। पथ प्रकाश व्यवस्था के लिए स्ट्रीट लाइटें लगाई जाएंगी। सड़क बनने से लोगों को गड्ढों व जलभराव व गंदगी से निजात मिलेगी। इस कार्य के लिए शासन ने 15वें वित्त आयोग से 6.96 करोड़ से अधिक रुपये जारी किए गए हैं। इस राशि से होने वाले विकास कार्य के लिए डीएम की स्वीकृति मिलनी बाकी है। नगर पालिका अमरोहा को सबसे अधिक 2.81 करोड़ से ज्यादा राशि मिली है।
जिले की नगर पालिकाओं के पास बजट नहीं होने से कई विकास कार्य अधूरे पड़े हुए हैं। कई कार्ययोजनाओं पर कार्य शुरू नहीं हो सका। अधिकांश नगर निकायों में विकास कार्य लटक गए थे। शहर की टूटी सड़कों का निर्माण नहीं हो सका। साथ ही नाले भी नहीं बनाए जा सके।अमरोहा जनपद में अमरोहा, जोया, नौगांवा सादात, गजरौला, बछरायूं, मंडी धनौरा, हसनपुर, उझारी और सैदनगली समेत नौ नगर निकाय हैं। इसमें से सैदनगली नगर पंचायत में 11 गांव शामिल होने के बाद नया गठन हुआ है। जबकि अमरोहा नगर पालिका का सीमा विस्तार के दौरान 45 गांवों को शामिल किया गया है। जिसके बाद नगर पालिका का दायरा बढ़कर 40 वार्डों में विभाजित हो गया। इस निकाय चुनाव के दौरान पहली बार गांव से शहरी हुए करीब 70 हजार लोगों ने अपना वोट डाला है। अब नगर पालिका इन ग्राम पंचायतों में विकास कार्य कराने की तैयारी में हैं। लोगों के लिए सड़क, नाली, बिजली और पेयजल की मुकम्मल व्यवस्था कराई जाएगी। क्योंकि पीछे दो वर्षों से इन गांवों में विकास कार्य नहीं हुए हैं।
नगर पालिका क्षेत्र में शामिल पांच तालाबों और पार्कों का सुंदरीकरण कराया जाएगा। ऑपरेशन कायाकल्प के तहत स्कूलों का सौंदर्यीकरण, शुद्ध पेयजल, शौचालय, फर्नीचर आदि की व्यवस्था कराई जाएगी। तमाम सभासदों ने सड़क व नाला निर्माण व सफाई संबंधी विकास कार्यों की सूची ईओ और पालिका के हाथ में सौंप रखी है। जिससे वह अपने वार्डों में कुछ कार्य करा सकें।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- -- -- -- -
नगर निकायों में विकास कार्यों को कराने के लिए 15वें वित्त आयोग से धनराशि मिली है। इन पैसों से नाली, सीसी रोड, स्ट्रीट लाइटों समेत पेयजल सुविधा बेहतर करने में खर्च किया जाना है। कार्य कराने के लिए प्रस्ताव तैयार कराए जा रहे हैं। अब शहर के विकास कार्यों में और गति आ सकेगी। हमारी प्राथमिकता नगर पालिका में शामिल हुए 45 गांवों में विकास कार्य कराने की रहेगी। डॉ. बृजेश सिंह, ईओ अमरोहा
-- -- -- -- -- -- -- -- --
नगर पालिका-- -- -- -- धनराशि
अमरोहा-- -- -- -- -2,81,12,420 रुपये
बछरायूं-- -- -- -- -52,33,668 रुपये
धनौरा-- -- -- -- -- 46,19,748 रुपये
गजरौला-- -- -- -- -85,33,488 रुपये
हसनपुर-- -- -- -- -90,55,320 रुपये
-- -- -- -- -- -- -- --
नगर पंचायत-- -- -- -धनराशि
जोया-- -- -- -- -- -- 27,42,176 रुपये
नौगांवा सादात-- -- -- 47,57,880 रुपये
उझारी-- -- -- -- -- -34,37,952 रुपये
सैदनगली-- -- -- -- -31,87,268 रुपये
-- -- -- -- -- -- -- -- -- --
ये गांव हुए थे शामिल
खालकपुर खुर्द, कलाली, दुर्गपुर, मिलक मोहम्मदी, मोहनपुर नाजिब जनूब, अमरोहा देहात, गुलड़िया, अलहेदादपुर खुर्द, मीरा सराय, सलेमपुर हेमनगर, हुसैनपुर निकट मालीखेड़ा, अली मोहम्मदपुर, मकसूदपुर, पंडकी, चक पंडकी, रायपुर खुर्द, रामपुर घना, दासीपुर, पचोकरा मेहरबान अली, उमरपुर, केशोपुर, एवजबाद, पिलक सराय, नाजरपुर खुर्द, पट्टी रायपुर कला, रायपुर कला, उकसी, अहरोई, मिलक बिकनी, हाशमपुर, महुवा, दूल्हापुर, दाऊसराय, पंजू सराय, जलालपुर नरायन, फाजलपुर, रजाकपुर, मोहम्मदपुर भूड़ा, अकबरपुर पट्टी, महमूदपुर जत्ती, फरीदपुर घोसी, मकनपुर कस्बा सईद, चकगढ़मल गांव नगर पालिका में शामिल हुए थे।
-- -- -- -- -- -- -- --
अब 90.03 वर्ग किलो मीटर है नगरपालिका का क्षेत्रफल
सीमा विस्तार के बाद नगर पालिका अमरोहा का क्षेत्रफल करीब आठ गुना बढ़ गया है। पुराने 34 वार्डों के साथ जहां पालिका का दायरा 12.06 वर्ग किलोमीटर था, अब 45 गांव शामिल होने के बाद बढ़कर 90.03 वर्ग किलो मीटर हो गया। नगर निगम जैसे क्षेत्रफल में विकास कार्य कराना भी किसी चुनौती से कम नहीं हैं।
निकायों में शामिल हुए गांवों में पार्क और उनमें ओपन जिम बनाने की भी है तैयारी
नगर पालिका अमरोहा और नगर पंचायत सैदनगली के सीमा विस्तार के दौरान शामिल हुए ग्राम पंचायत स्तर पर पार्क और उनमें ओपन जिम बनाने की तैयारी है। ये पार्क ग्राम पंचायत की जमीनों में बनाया जाएंगे। उसमें ओपन जिम बनाने का उद्देश्य लोगों को स्वस्थ रखना है। लोग पार्क में घूमने के साथ-साथ जिम में व्यायाम कर सकेंगे। खुले क्षेत्र में जिम से लोगों को शुद्ध हवा में व्यायाम करने का मौका मिलेगा। ओपन जिम में एयर वॉकर, एब्स शेपर, चेस्ट शेपर, दी हार्स बैक शेपर, सोल्डर शेपर, कीन चेयर, डबल सिकर, सोल्डर व्हील और लेग शेपर जैसी अत्याधुनिक उपकरण लगेंगे। वहीं बच्चों के लिए झूला, खेलने के लिए ओपन स्पेस, एक्सरसाइज स्पेस, वॉकिंग ट्रैक, टॉयलेट बनाने की योजना है। साथ ही पार्कों में पौधरोपण कर हरा-भरा बनाया जाएगा।
विज्ञापन
जिले की नगर पालिकाओं के पास बजट नहीं होने से कई विकास कार्य अधूरे पड़े हुए हैं। कई कार्ययोजनाओं पर कार्य शुरू नहीं हो सका। अधिकांश नगर निकायों में विकास कार्य लटक गए थे। शहर की टूटी सड़कों का निर्माण नहीं हो सका। साथ ही नाले भी नहीं बनाए जा सके।अमरोहा जनपद में अमरोहा, जोया, नौगांवा सादात, गजरौला, बछरायूं, मंडी धनौरा, हसनपुर, उझारी और सैदनगली समेत नौ नगर निकाय हैं। इसमें से सैदनगली नगर पंचायत में 11 गांव शामिल होने के बाद नया गठन हुआ है। जबकि अमरोहा नगर पालिका का सीमा विस्तार के दौरान 45 गांवों को शामिल किया गया है। जिसके बाद नगर पालिका का दायरा बढ़कर 40 वार्डों में विभाजित हो गया। इस निकाय चुनाव के दौरान पहली बार गांव से शहरी हुए करीब 70 हजार लोगों ने अपना वोट डाला है। अब नगर पालिका इन ग्राम पंचायतों में विकास कार्य कराने की तैयारी में हैं। लोगों के लिए सड़क, नाली, बिजली और पेयजल की मुकम्मल व्यवस्था कराई जाएगी। क्योंकि पीछे दो वर्षों से इन गांवों में विकास कार्य नहीं हुए हैं।
विज्ञापन
नगर पालिका क्षेत्र में शामिल पांच तालाबों और पार्कों का सुंदरीकरण कराया जाएगा। ऑपरेशन कायाकल्प के तहत स्कूलों का सौंदर्यीकरण, शुद्ध पेयजल, शौचालय, फर्नीचर आदि की व्यवस्था कराई जाएगी। तमाम सभासदों ने सड़क व नाला निर्माण व सफाई संबंधी विकास कार्यों की सूची ईओ और पालिका के हाथ में सौंप रखी है। जिससे वह अपने वार्डों में कुछ कार्य करा सकें।
विज्ञापन
नगर निकायों में विकास कार्यों को कराने के लिए 15वें वित्त आयोग से धनराशि मिली है। इन पैसों से नाली, सीसी रोड, स्ट्रीट लाइटों समेत पेयजल सुविधा बेहतर करने में खर्च किया जाना है। कार्य कराने के लिए प्रस्ताव तैयार कराए जा रहे हैं। अब शहर के विकास कार्यों में और गति आ सकेगी। हमारी प्राथमिकता नगर पालिका में शामिल हुए 45 गांवों में विकास कार्य कराने की रहेगी। डॉ. बृजेश सिंह, ईओ अमरोहा
नगर पालिका
अमरोहा
बछरायूं
धनौरा
गजरौला
हसनपुर
नगर पंचायत
जोया
नौगांवा सादात
उझारी
सैदनगली