{"_id":"67e801914dc593a9e003985a","slug":"amroha-youths-running-away-after-committing-theft-were-caught-they-fired-at-villagers-to-escape-2025-03-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha: चोरी कर भाग रहे युवकों को पकड़ा, कब्जे से सामान बरामद, बचने के लिए ग्रामीणों पर चला दी गोली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha: चोरी कर भाग रहे युवकों को पकड़ा, कब्जे से सामान बरामद, बचने के लिए ग्रामीणों पर चला दी गोली
Sat, 29 Mar 2025 07:50 PM IST
विमल शर्मा
संवाद न्यूज एजेंसी, डिडाैली
संवाद न्यूज एजेंसी, डिडाैली
Published by: विमल शर्मा
Updated Sat, 29 Mar 2025 07:50 PM IST
सार
डिडौली के पूरनपुर गांव में किसान के घर चोरी कर भागते समय ग्रामीणों ने दो युवकों को पकड़ लिया। तलाशी में जेवर और नकदी बरामद कर ली। पुलिस ने आरोपियों पर मुकदमा दर्ज कर न्यायालय में पेश किया।
विज्ञापन
जांच में जुटी पुलिस
- फोटो : अमर उजाला डिजिटल
विस्तार
किसान के घर में चोरी कर भागते समय आहट होने पर परिवारों के लोगों की आंख खुल गई। शोर मचाने पर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। ग्रामीणों ने घेराबंदी कर दो चोरों को रंगे हाथ पकड़ लिया। चोरों ने ग्रामीणों पर गोली चलाने की कोशिश की, गनीमत रही फायर नहीं हुआ।
विज्ञापन
मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल की। आरोपियों का कब्जे से चोरी के कुंडल और नकदी बरामद हुई। पुलिस ने दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया है। डिडौली कोतवाली क्षेत्र के पूरनपुर गांव में किसान सोमपाल सिंह का परिवार रहता है।
विज्ञापन
शुक्रवार की रात परिवार के सभी सदस्य कमरों में सोए हुए थे। इस दौरान सोमपाल सिंह की माता विद्या देवी बरामदे में सो रही थीं। रात को करीब दो बजे चोर उनके घर में घुस आए और अलमारी में रखे 1500 रुपये और सोमपाल सिंह की माता के कुंडल चोरी कर भागने लगे।
विज्ञापन
आहट होने पर सोमपाल सिंह की माता विद्या देवी ने शोर मचा दिया। इसके बाद परिवार के अन्य सदस्यों की आंख खुल गई। थोड़ी देर में ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। ग्रामीणों ने गांव के बाहर जंगल में चोरों की घेराबंदी कर ली और दो चोरों को मौके पर पकड़ लिया।
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। पकड़े गए आरोपियों ने अपना नाम वाजिद निवासी मूंढाइम्मा और राशिद निवासी मुबारकपुर नूरी बताया। तलाशी के दौरान आरोपियों के कब्जे से सोने के कुंडल, 1500 रुपये और तमंचा व कारतूस बरामद हुए।
सीओ सिटी अरुण कुमार ने बताया कि मामले में सोमपाल सिंह की तहरीर पर वाजिद और राशिद के खिलाफ चोरी, हत्या की कोशिश और आयुध अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर न्यायालय में पेश किया गया। जहां से दोनों को जेल भेज दिया गया है।