फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Amroha: Woman was pregnant,body was cut into 20 pieces, body parts were found in six packets forest

श्रद्धा हत्याकांड की तरह निर्ममता: गर्भवती थी महिला...शव के किए थे 20 टुकड़े, जंगल में छह पैकेट में मिले थे अंग

Mon, 04 Mar 2024 01:11 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अमरोहा
अमर उजाला नेटवर्क, अमरोहा Published by: विमल शर्मा Updated Mon, 04 Mar 2024 01:11 PM IST
सार

अमरोहा के नौगांवा सादात में मिले महिला के शव मामले में चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में महिला के गर्भवती होने की पुष्टि हुई है। साथ ही पता चला है कि महिला के शव के बीस टुकड़े कर अलग-अलग पैकेट में फेंके गए थे। पुलिस अब तक मामले में महिला की पहचान नहीं कर पाई है। 

विज्ञापन
Amroha: Woman was pregnant,body was cut into 20 pieces, body parts were found in six packets forest
अमरोहा में महिला की हत्या - फोटो : संवाद

विस्तार

अमरोहा में महिला की हत्या कर शव को नौगांवा सादात क्षेत्र में फेंकने के बाद रविवार को पोस्टमार्टम में चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। धारदार हथियार से महिला के 20 टुकड़े किए गए थे। महिला गर्भवती भी थी। इतना ही नहीं महिला की पहचान नहीं होने की स्थिति में डीएनए सैंपल सुरक्षित रखा गया है।

विज्ञापन


वहीं, पुलिस हत्याकांड का खुलासा करना तो दूर शव की पहचान भी नहीं कर सकी है।  बीते मंगलवार की सुबह नौगांवा सादात थानाक्षेत्र यहियापुर चौराहे से दो सौ मीटर दूर जंगल में यूकेलिप्टस पेड़ के नीचे झाड़ियों में दो बड़े कपड़े के थैले पड़े मिले थे।
विज्ञापन


थैलों के आसपास पक्षी मंडरा रहे थे। पुलिस ने मौके पर जाकर देखा तो दो थैलों में महिला के शव के कई टुकड़े थे। महिला ने सलवार और कुर्ता पहन रखा था। थोड़ी देर में लोगों की भीड़ जमा हो गई। पास में ही कपड़ों से भरा थैला भी पड़ा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


फोरेंसिक टीम ने साक्ष्य जुटाए थे। महिला की हत्या के खुलासे के लिए आठ टीमें काम कर रही हैं। महिला की पहचान के लिए दिल्ली एनसीआर, मुरादाबाद मंडल समेत कई जिलों की पुलिस से मदद ली जा रही है। छह दिन बाद भी पुलिस हत्यारों को पकड़ना तो दूर महिला की शिनाख्त करने में भी कामयाब नहीं हो सकी है।

शनिवार को किए गए पोस्टमार्टम की रिपोर्ट में महिला के शरीर की हड्डियों पर भी धारदार हथियार से काटने के निशान मिले हैं। सीओ अंजलि कटारिया ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिल गई है। मृतक महिला की शिनाख्त कराने के प्रयास जारी हैं।

यह है मामला

घटना नौगांवा सादात थानाक्षेत्र यहियापुर चौराहे से 200 मीटर दूर जंगल की है। यहीं पर पुलिस पिकेट लगती है। मंगलवार की सुबह स्थानीय लोग खेतों के लिए निकले तो उन्होंने यूकेलिप्टस के नीचे झाड़ियों में दो बड़े कपड़े के थैले पड़े दिखे। थैलों के आसपास पक्षी मंडरा रहे थे।

दुर्गंध आने के बाद उन्होंने इसकी सूचना पुलिस पिकेट को दी। पुलिसकर्मियों ने मौके पर जाकर देखा तो दो थैलों में महिला के शव के छह टुकड़े थे। महिला ने सलवार और कुर्ता पहन रखा था। थोड़ी देर में लोगों की भीड़ जमा हो गई। पास में ही कपड़ों से भरा थैला भी पड़ा था।

सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष पंकज तोमर पुलिस के साथ मौके पर पहुंच गए और लोगों से पूछताछ करने के साथ ही शव की शिनाख्त कराने का प्रयास किया, लेकिन नतीजा सिफर रहा। एसपी कुंवर अनुपम सिंह के निर्देश पर फॉरेंसिक टीम ने भी मौके पर पहुंचकर साक्ष्य जुटाए।

सीओ अंजलि कटारिया ने मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल की। एएसपी राजीव कुमार सिंह ने बताया कि मृतक महिला की उम्र करीब तीस साल है। उसकी पहचान नहीं हो सकी है। 

पुलिस की चार टीमें खंगाल रही हैं सीसीटीवी फुटेज

महिला का टुकड़ों में शव मिलने के मामले में खुलासे के लिए आठ टीमें लगाई गई हैं। इसमें चार टीमें सीसीटीवी की फुटेज खंगाल रहीं हैं। एएसपी राजीव कुमार ने बताया कि महिला का चेहरे के आधार पर पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है। आठ अलग-अलग टीमें शिनाख्त के लिए लगाई गईं हैं। बताया कि इस मामले में कानूनी कार्रवाई की जा रही है। मृतक महिला की शिनाख्त करने के लिए जनपद पुलिस ने बरेली जोन के सभी थानों में महिला के चेहरे को फोटो भेजी हैं। गुमशुदगी भी चेक कराई जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed