फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Amroha: Wife mortgaged for losing gambling in Delhi, beaten for protesting

कलयुग की महाभारत: दिल्ली में जुआ हारने पर पत्नी को गिरवी रखा, विरोध करने पर पीटा... विवाहिता का भाई बना कृष्ण

Fri, 10 Nov 2023 11:45 AM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अमरोहा
अमर उजाला नेटवर्क, अमरोहा Published by: विमल शर्मा Updated Fri, 10 Nov 2023 11:45 AM IST
सार

डिडौली के रहने वाले किसान ने बेटी की तीन साल पहले शादी की थी। उसको दहेज के लिए परेशान किया जाता था। आरोप लगाया कि पति दिल्ली में जुआ हारने के बाद पत्नी को गिरवी रखकर घर आ गया। पुलिस ने विभिन्न धाराओं में नौ के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। 

विज्ञापन
Amroha: Wife mortgaged for losing gambling in Delhi, beaten for protesting
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

ससुराल वालों ने विवाहिता को दहेज के लिए शारीरिक और मानसिक रूप से प्रताड़ित किया। पति दिल्ली में जुआ हारने के बाद विवाहिता को गिरवी रखकर आ गया। विरोध करने पर विवाहिता के साथ मारपीट की और घर से निकाल दिया गया। शिकायत पर पुलिस ने पति समेत 9 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।

विज्ञापन


डिडौली कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में किसान का परिवार रहता है। उन्होंने तीन साल पहले अपनी बेटी की शादी देहात थानाक्षेत्र के एक गांव निवासी युवक के साथ की थी। आरोप है कि शादी के बाद से ही ससुराल वाले विवाहिता को दहेज के लिए शारीरिक और मानसिक रूप से प्रताड़ित करने लगे थे।
विज्ञापन


विवाहिता को दो बेटियां हैं। विवाहिता का पति जुआ खेलता है। इसके लिए 15 लाख रुपये की मांग करता है। इस बीच आरोपी पति दिल्ली में जुआ हारने के बाद विवाहिता को गिरवी रख आया। जानकारी होने पर विवाहिता का भाई उसे वहां से छुड़ाकर लाया। करीब छह महीने पहले ससुराल वालों ने मारपीट कर विवाहिता को घर से निकाल दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


देवर ने विवाहिता के साथ छेड़खानी की। तभी से वह अपने मायके में पिता के घर रहती है। विवाहिता ने मामले की शिकायत एसपी कुंवर अनुपम सिंह से की। सीओ सिटी विजय कुमार राणा ने बताया कि मामले में पति समेत 9 लोगों के खिलाफ दहेज उत्पीड़न, छेड़खानी और मारपीट के आरोप में केस दर्ज किया गया है। मामले की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed