फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Amroha weather: Heat starts troubling in UP, temperature reaches beyond 37 degrees. No chance of rain

Weather Update: यूपी में सताने लगी गर्मी, अमरोहा में 37 डिग्री के पार पहुंच गया तापमान.. बारिश के आसार नहीं

Thu, 11 Apr 2024 12:52 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अमरोहा
अमर उजाला नेटवर्क, अमरोहा Published by: विमल शर्मा Updated Thu, 11 Apr 2024 12:52 PM IST
सार

अमरोहा में भीषण गर्मी की शुरुआत हो चुकी है। अपैल के पहले पखवाड़े में ही तापमान 37 डिग्री पहुंच चुका है। मौसम विभाग का कहना है इस सप्ताह बारिश के आसार नहीं है। 

विज्ञापन
Amroha weather: Heat starts troubling in UP, temperature reaches beyond 37 degrees. No chance of rain
अमरोहा में गर्मी से कोशिश करती युवतियां - फोटो : संवाद

विस्तार

अमरोहा जिले में गर्मी ने तेवर दिखाने शुरू कर दिए हैं। पिछले कुछ दिनों से दिन के समय में काफी तेज धूप निकल रही है, जिसकी वजह से शहर का अधिकतम तापमान सामान्य से ज्यादा दर्ज किया जा रहा है। आने वाले दिनों में लोगों को इससे राहत नहीं मिलने वाली है।

विज्ञापन


बुधवार को अधिकतम पारा 37 डिग्री के पार पहुंच गया। जबकि न्यूनतम 19 डिग्री दर्ज किया जा रहा है। मौसम की तपिश लोगों को परेशान करने लगी है। सुबह से ही गर्म हवाएं चलने लगी हैं। दस बजते-बजते हवाओं का झोंका गर्म थपेड़ों में बदल रहा है।
विज्ञापन


दोपहर में तो आसमान से आग बरसने लगी है। आसमान से आग उगलते सूरज से मौसम का मिजाज पूरी तरह से बदल गया है। अभी अप्रैल का पहला सप्ताह ही बीता है। मौसम के जानकार बता रहे हैं कि अगले कुछ दिनों में मौसम में और तल्खी आएगी। बुधवार को ही सुबह से ही गर्मी का असर दिखने लगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


इससे पहले कि लोग अपने-अपने काम से बाजार या दफ्तर जाने के लिए निकलते मौसम का मिजाज पूरी तरह से तल्ख हो गया। दोपहर से पहले ही बाजार में सन्नाटा पसर गया। इक्का-दुक्का ही लोग सड़कों पर दिखे। कई लोग बदन को ढकने के साथ छाते का सहारा लेते नजर आए।


मौसम का पारा बढ़ते ही बाजार का रंग भी बदल गया। बाजार में सड़क किनारे खीरा-ककड़ी से सजे ठेलाें की भरमार दिखने लगी है। गर्मी से राहत पाने के लिए लोग खीरा और ककड़ी का सहारा ले रहे हैं।

 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed