फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Amroha: Villagers were shocked see leopard climbing tree Gajraula, video went viral

Amroha: गजरौला में पेड़ पर चढ़े तेंदुए को देख ग्रामीणों के होश उड़े, वीडियो हो गया वायरल, आप भी देखें

Thu, 09 Nov 2023 05:33 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अमरोहा
अमर उजाला नेटवर्क, अमरोहा Published by: विमल शर्मा Updated Thu, 09 Nov 2023 05:33 PM IST
सार

गजरौला के शकरथली के जंगल में पेड़ पर चढ़ा तेंदुआ दिखाई दिया। इससे मौके पर लोगों की भीड़ लग गई। इसका किसी ने वीडियो बना लिया जो वायरल हो गया है। 

विज्ञापन
Amroha: Villagers were shocked see leopard climbing tree Gajraula, video went viral
गजरौला में पेड़ पर चढ़ा तेंदुआ - फोटो : संवाद

विस्तार

गजरौला के शकरथली के जंगल में पेड़ पर चढ़े तेंदुए को देख ग्रामीणों के होश उड़ गए। लाठी डंडे लेकर ग्रामीण खेतों में पहुंचे। वन विभाग की टीम को सूचना दी। मगर कोई कर्मचारी या अधिकारी मौके पर नहीं पहुंचा। तेंदुए को पेड़ पर चढ़ा देख ग्रामीण खासी दहशत में हैं। गांव निवासी धर्मवीर सिंह का गांव के बाहर खेत है।

विज्ञापन


बुधवार की शाम खेतों में काम कर घर लौट रहे ग्रामीणों की नजर धर्मवीर के खेत में खड़े पेड़ पर बैठे तेंदुए पर गई। पेड़ पर बैठे तेंदुए को देख ग्रामीण सहम गए। दूर हट कर गांव में फोन किया। जिसके बाद ग्रामीण लाठी डंडे लेकर मौके पर पहुंचे। इस दौरान ग्रामीणों ने अपने मोबाइल में उसकी वीडियो बना ली।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

वन विभाग की टीम को सूचना दी, लेकिन कोई अधिकारी या कर्मचारी मौके पर नहीं पहुंचा। तेंदुए को देख ग्रामीण खासी दहशत में हैं। इस समय किसान का गन्ने छिलाई, गेहूं की बुवाई का काम चल रहा है। हालांकि, बाद में तेंदुआ पेड़ से उतरकर जंगल की ओर भाग गया। वन दरोगा राकेश कुमार का कहना है कि स्टाफ तिगरी मेले में था। इस कारण शकरथली नहीं जा सके।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed