फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Amroha: Villagers ran away after seeing leopard in field, took both cubs along, forest department team arrived

Amroha: खेत में तेंदुआ देख भाग खड़े हुए ग्रामीण, दोनों शावकों को साथ ले गया, वन विभाग की टीम पहुंची

Mon, 06 May 2024 03:58 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अमरोहा
अमर उजाला नेटवर्क, अमरोहा Published by: विमल शर्मा Updated Mon, 06 May 2024 03:58 PM IST
सार

अमरोहा जिले में तेंदुए की लगातार दहशत बनी हुई है। वन विभाग उसे पकड़ने की कोशिश कर रहा है। इससे पहले तेंदुआ एक किसान पर भी हमला कर चुका है। 

विज्ञापन
Amroha: Villagers ran away after seeing leopard in field, took both cubs along, forest department team arrived
अमरोहा में तेंदुए की धमक - फोटो : संवाद

विस्तार

अमरोहा जिले में लगातार तेंदुए की दहशत बनी हुई है। अब नौगांवा सादात क्षेत्र के मूंढ़ाखेड़ा गांव के एक खेत में तेंदुआ देखा गया। तेंदुए को देखते ही ग्रामीण उल्टे पांव भाग निकले। राहगीरों की भीड़ जमा हो गई। तभी तेंदुआ गन्ने के खेत में घुस गया।

विज्ञापन


बड़ी संख्या लाठी-डंडों से लैस ग्रामीण मौके पर पहुंचे, लेकिन तेंदुआ गायब हो गया। शनिवार की रात गांव के रहने वाले नूर मोहम्मद और फुरकान अली ट्यूबवेल चलाने खेत पर जा रहे थे। तभी उन्होंने रास्ते पर तेंदुए को खड़ा देखा।
विज्ञापन


तेंदुआ को देखकर ग्रामीणों के होश उड़ गए। दोनों लोग उल्टे पांव में भाग निकले और गांव पहुंचकर लोगों को जानकारी दी। जिसके बाद बड़ी संख्या में लोग लाठी-डंडे लेकर उसी स्थान पर पहुंचे, जहां तेंदुआ देखा गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


लेकिन लोगों के शोर शराबे के बीच तेंदुआ वहां से भाग निकला। जिसके बाद ग्रामीणों में तेंदुए की दहशत बनी हुई है। डीएफओ एसपी सिंह ने मामले की जानकारी होने से इनकार किया है। इससे पहले भी तेंदुआ कई गांव में देखा जा चुका है।

सिहाली नारायण में दिखा तेंदुआ

कैलसा तहसील क्षेत्र में लगातार तेंदुए को देखने व जानवरों पर हमला करने की घटनाएं सामने आ रही है। अभी दो दिन पहले ग्राम बहलोलपुर में तेंदुए ने हमला करके एक गाय को अपना निवाला बना लिया था। अब तहसील क्षेत्र के गांव सिहाली नारायण में ग्रामीणों ने तेंदुआ देखा है।

तेंदुए को देखे जाने की सूचना वन विभाग को दे दी गई है। वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल करके ग्रामीणों को सतर्कता बरतने की हिदायत दी। कहा कि पिंजरा लगाकर उसको पकड़ा जाएगा। इस दौरान वन विभाग की टीम में डिप्टी रेंजर, रेंजर, पुलिस बल समेत अन्य ग्रामीण मौजूद रहे। 

अपने दोनों शावकों को साथ ले गया तेंदुआ

मंडी धनौरा क्षेत्र के गांव महमदी में शनिवार की दोपहर ग्रामीण हरिसिंह के खेत में तेंदुए के दो शावक मिले थे। ग्रामीण हरिसिंह ने खेत में पड़े कबाड़ में आग लगाई थी। आग से अपने शावकों को बचाने के लिए तेंदुए ने ग्रामीण पर हमले का प्रयास भी किया था। 



तलाशी के दौरान ग्रामीणों को खेत में तेंदुए के दो शावक मिले थे। वन क्षेत्राधिकारी संजय चौधरी ने बताया कि शावक करीब दो माह के थे। शनिवार की रात दोनों को उसी स्थान पर छोड़ दिया गया था। उन्होंने बताया कि पंजों के आधार पर स्पष्ट है कि तेंदुआ अपने शावकों को अपने साथ किसी सुरक्षित स्थान पर ले गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed