फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Amroha: Video viral SP leader brother birthday celebration police station, Hasanpur Kotwal removed negligence

अमरोहा: थाने में सपा नेता के भाई का जन्मदिन मनाने वाला वीडियो हुआ वायरल, लापरवाही पर हसनपुर कोतवाल को हटाया

Mon, 11 Sep 2023 05:58 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हसनपुर (अमरोहा)
अमर उजाला नेटवर्क, हसनपुर (अमरोहा) Published by: विमल शर्मा Updated Mon, 11 Sep 2023 05:58 PM IST
सार

हसनपुर कोतवाल सुशील कुमार वर्मा को दो दिन पहले कोतवाली में सपा नेता के भाई का जन्मदिन मनाना भारी पड़ गया। एसपी ने इसे लापरवाही मनाने हुए उनके उनका कार्यक्षेत्र बदल दिया है। 

विज्ञापन
Amroha: Video viral SP leader brother birthday celebration police station, Hasanpur Kotwal removed negligence
अमरोहा के हसनपुर कोतवाली में मना सपा नेता के भाई का जन्मदिन - फोटो : संवाद

विस्तार

हसनपुर कोतवाली में समाजवादी पार्टी के नेता के भाई का जन्मदिन सेलिब्रेट करना इंस्पेक्टर सुशील कुमार वर्मा को भारी पड़ गया। देर रात पुलिस अधीक्षक ने लापरवाही मानते हुए इंस्पेक्टर से कोतवाली का चार्ज छीन लिया। उनके स्थान पर डायल 112 पर प्रभारी विनय कुमार को हसनपुर कोतवाली का इंस्पेक्टर  बनाया गया है।

विज्ञापन


सात सितंबर की शाम को कोतवाली में समाजवादी पार्टी के पूर्व नगर अध्यक्ष यूसुफ कुरैशी के छोटे भाई बिलाल कुरैशी का जन्मदिन मनाया गया था। इसके फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो गए थे। फोटो में साफ दिखाई दे रहा था कि खुद इंस्पेक्टर के कार्यालय में रखी मेज पर केक काटा गया था।
विज्ञापन


केक काटने में बिलाल के साथ खुद इंस्पेक्टर भी खड़े दिखाई दे रहे हैं। कई पुलिस कर्मियों ने इसका जश्न भी मनाया था। बिलाल ने कोतवाली में जन्म दिन मनाए जाने के बाद इसके फोटो सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिए थे। विधायक ने मामले की शिकायत एसपी से की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसपी कुंवर अनुपम सिंह ने मामले की जांच सीओ को सौंपी थी। सीओ ने जांच करने के बाद रिपोर्ट एसपी को दी। रविवार की देर रात एसपी कुंवर अनुपम सिंह ने इंस्पेक्टर सुशील कुमार वर्मा को कोतवाली से हटाकर अपराध शाखा में भेज दिया।


डायल 112 के प्रभारी विनय कुमार को कोतवाली हसनपुर को इंस्पेक्टर बनाया गया है। गश्ती जारी होने के एक घंटे बाद ही इंस्पेक्टर विनय कुमार ने कोतवाली पहुंचकर चार्ज ले लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed