फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Amroha: Uproar after fight between groom and middleman, police had to make rounds

Amroha: दूल्हे और बिचौलिये के बीच मारपीट के बाद हंगामा, पुलिस को करवाने पड़े फेरे... फिर विदा हो सकी दुल्हन

Sun, 10 Dec 2023 11:01 AM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अमरोहा
अमर उजाला नेटवर्क, अमरोहा Published by: विमल शर्मा Updated Sun, 10 Dec 2023 11:01 AM IST
सार

अमरोहा में बरात चढ़त होने के बाद दूल्हा व बराती लड़की पक्ष के घर के पास खड़े हुए थे। उनके बैठने का कोई इंतजाम नहीं होने पर विवाद बढ़ गया। इसके बाद मारपीट हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने मामला शांत करवाया। 

विज्ञापन
Amroha: Uproar after fight between groom and middleman, police had to make rounds
- फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरात चढ़त के बाद बैठने के स्थान को लेकर विवाद के दौरान दूल्हे व बिचौलिये के साथ हुई मारपीट के मामले में देररात पुलिस को आगे आना पड़ा। पुलिस की मौजूदगी में फेरे कराए गए और दुल्हन की विदाई कराई गई। गनीमत रही कि इस दौरान किसी तरह का विवाद नहीं हुआ। वहीं, मामले में कोई कार्रवाई नहीं हुई है।

विज्ञापन


जनपद बिजनौर के चांदपुर थाना क्षेत्र के एक गांव से शुक्रवार दोपहर को हसनपुर कोतवाली क्षेत्र के गांव में बरात आई थी। दिन में सभी कार्यक्रम सही तरीके से निपट गए। शाम को बरात चढ़त होने के बाद दूल्हा व बराती लड़की पक्ष के घर के पास खड़े हुए थे। लड़की पक्ष के लोगों द्वारा उन्हें बैठने का कोई इंतजाम नहीं होने की विवाद बढ़ गया।
विज्ञापन


यही नहीं दूल्हे व बिचौलिये के साथ मारपीट की गई थी। मामला बिगड़ने पर दूल्हे ने थाने पहुंच कर जान बचाई थी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई थी। पुलिस ने मामला शांत कराया था। देर रात पुलिस की मौजूदगी में दोनों पक्षों में समझौता हुआ और फेरों की रस्म पूरी कराई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद दुल्हन को विदा कराया गया। पुलिस क्षेत्राधिकारी अरुण कुमार का कहना है कि पुलिस की सुरक्षा में फेरे संपन्न कराए गए और दुल्हन की विदाई कराई गई। कोई कानूनी कार्रवाई नहीं हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed