फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Amroha: Two constables suspended for beating a shopkeeper and his sons

अमरोहा : दुकानदार और उसके बेटाें काे पीटने में दो सिपाही निलंबित

Sun, 10 Aug 2025 01:52 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा Updated Sun, 10 Aug 2025 01:52 AM IST
विज्ञापन
Amroha: Two constables suspended for beating a shopkeeper and his sons
अमरोहा । रजबपुर में दुकानदार शम्शुद्दीन और उनके दो बेटे साकिब व शहादत के साथ मारपीट करने वाले दो पुलिसकर्मियों को एसपी अमित ने निलंबित कर दिया है जबकि रजबपुर थाने के एसएसआई और दो सिपाहियों को लाइन हाजिर किया है। सभी पुलिसकर्मियों ने दुकानदार और उसके बेटे की बेरहमी से पिटाई की थी। साकिब की हालत गंभीर बनी हुई है। उसकी आंख में भी जख्म है।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार की रात शम्शुद्दीन और उनके बेटे शाकिब व शहादत दुकान पर थे। रात करीब 11 बजे एक कार दुकान पर आकर रुकी। जिससे चार लोग उतरे। आरोप है कि चारों शराब के नशे में थे और खुद को पुलिसकर्मी बता रहे थे। इस बीच शम्शुद्दीन और पुलिसकर्मियों के बीच कहासुनी हो गई। जिस पर चारों ने मारपीट शुरू कर दी। शम्शुद्दीन के मुताबिक उनके बेटे शाकिब को चारों ने पकड़ लिया और उसकी बेरहमी से पिटाई की।
विज्ञापन

इस पर जब शहादत ने वीडियो बनाना शुरू किया तो उसे भी दौड़ा कर पीटा। करीब पंद्रह मिनट तक सिपाही दुकान पर हंगामा करते रहे। इस दौरान किसी तरह शहादत ने मारपीट और गाली-गलौज की वीडियो बना लिया। लोगों की भीड़ जमा होने पर चारों पुलिस कर्मी तीनों पिता-पुत्र को थाने ले आए। सूचना मिलते ही आक्रोशित ग्रामीण थाने पहुंचे और हंगामा किया। ग्रामीणों की जमाबड़ा देखकर पुलिसकर्मियों ने तीनों को छोड़ दिया। बाद में दुकानदार के बेटों से मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। पीड़ित शम्शुद्दीन ने मामले की शिकायत एसपी से की। वहीं, सपा विधायक महबूब अली ने भी पुलिस कर्मियों के गलत रवैये को लेकर नाराजगी जताई। एसपी अमित कुमार आनंद ने बताया कि दुकानदार और उसके बेटों से मारपीट के मामले में सीओ सिटी शक्ति सिंह से जांच कराई गई। जिसमें कांस्टेबल राहुल भाटी व विजय दोषी पाए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed