फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Amroha: Two bikes collided, riders fell on the road, got crushed by canter, three died

अमरोहा में बड़ा हादसा: दो बाइकों की भिड़ंत के बाद सड़क पर गिरे सवार, कैंटर ने कुचला... दंपती समेत तीन की मौत

Mon, 03 Mar 2025 10:42 AM IST
विमल शर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा Published by: विमल शर्मा Updated Mon, 03 Mar 2025 10:42 AM IST
सार

कांठ रोड पर दो बाइकों की आमने-सामने की भिड़ंत के बाद चार लोग सड़क पर गिर गए, जिन्हें तेज रफ्तार कैंटर ने कुचल दिया। हादसे में दंपती समेत तीन लोगों की मौत जबकि एक गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

विज्ञापन
Amroha: Two bikes collided, riders fell on the road, got crushed by canter, three died
हादसे के बारे में जांच करते पुलिसकर्मी - फोटो : संवाद

विस्तार

कांठ रोड पर दो बाइकों की आमने-सामने की भिड़ंत के बाद जमीन पर गिरे चार लोगों को तेज रफ्तार कैंटर ने कुचल दिया। हादसे में सिहाली गांव निवासी जयवीर (40) उनकी पत्नी आदेश (38) और झनकपुरी निवासी जितेंद्र (30) की मौके पर मौत हो गई। जितेंद्र के दोस्त राजू गंभीर रूप से घायल हो गया।

विज्ञापन


मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल को अस्पताल में भर्ती कराया। बाद में तीनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घायल की हालत भी नाजुक बनी हुई है। हादसे की जानकारी मिलते ही मृतकों के परिजनों में कोहराम मच गया। मृतक जयवीर नौगांवा सादात थानाक्षेत्र के सिहाली गांव के रहने वाले दिवंगत समरपाल सिंह के बेटे थे।
विज्ञापन


उनके परिवार में पत्नी आदेश और दो बच्चे हैं। रविवार को जयवीर सिंह की ममेरी साली की शादी थी, जिसमें शामिल होने के लिए जयवीर अपनी पत्नी आदेश के साथ जस्सूनगला गांव गए थे। शाम को शादी निपटने के बाद दोनों बाइक पर सवार होकर घर लौट रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


जैसे ही उनकी बाइक अमरोहा देहात थानाक्षेत्र के कांठ रोड स्थित छावा गांव के नजदीक पहुंची, तभी सामने से आ रही बाइक से टक्कर हो गई। इस बाइक पर अमरोहा देहात थानाक्षेत्र के झनकपुरी गांव के रहने वाले जितेंद्र और चकिया गांव के रहने वाले उनके दोस्त राजू सवार थे।

राजू और जितेंद्र गन्ने का बीज खरीदने के इरादे से घर से निकले थे। टक्कर इतनी जबरदस्त हुई कि दोनों बाइकों पर सवार चारों लोग सड़क पर गिर गए। तभी, तभी कांठ की तरफ से आ रही तेज रफ्तार कैंटर ने चारों को कुचल दिया। हादसे में जयवीर, उनकी पत्नी आदेश और जितेंद्र की मौके पर मौत हो गई।

जबकि, राजू गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद लोगों की भीड़ जमा हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल की। पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से राजू को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां से उसे गंभीर हालत में मुरादाबाद के लिए रेफर कर दिया।


घायल राजू की हालत नाजुक बनी हुई है। बाद में पुलिस ने जयवीर, आदेश और जितेंद्र के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। सीओ पंकज त्यागी ने बताया कि क्षतिग्रस्त बाइकों और कैंटर को कब्जे में ले लिया गया है। मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed