{"_id":"62e4e1a50fbdf3704e10d999","slug":"amroha-truck-driver-committed-suicide","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमरोहा: पत्नी ने मां-बाप को घर से निकाला, तो ट्रक चालक ने कर ली आत्महत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अमरोहा: पत्नी ने मां-बाप को घर से निकाला, तो ट्रक चालक ने कर ली आत्महत्या
Sat, 30 Jul 2022 01:15 PM IST
विक्रांत चतुर्वेदी
हसनपुर (अमरोहा)
हसनपुर (अमरोहा)
Published by: विक्रांत चतुर्वेदी
Updated Sat, 30 Jul 2022 01:15 PM IST
सार
आत्मघाती कदम उठाने से पहले ट्रक चालक ने बनाया वीडियो, घटना के लिए पत्नी और उसके मायके वालों को जिम्मेदार ठहराया। पुलिस ने मामले को संज्ञान में ले लिया है और इस पर जांच शुरु कर दी है।
विज्ञापन
जहर खाकर दी जान
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
पत्नी ने मां बाप को घर से निकाल दिया तो ट्रक चालक ने आत्मघाती कदम उठा लिया। जहर का सेवन कर जीवन लीला समाप्त कर ली। जहर का सेवन करने से पहले उसने एक वीडियो बनाया। जिसमें आत्महत्या के लिए पत्नी और उसके मायके वालों को जिम्मेदार ठहराया। मृतक के परिजनों ने पुलिस से मामले की शिकायत की है।
विज्ञापन
मामला हसनपुर कोतवाली क्षेत्र के गांव कालाखेड़ा का है। गांव निवासी 25 वर्षीय साजिद अली पुत्र अकबर अली ट्रक चालक था। करीब 2 वर्ष पहले उसकी शादी हुई थी। शुक्रवार दोपहर को साजिद ने अपने घर खुद की वीडियो बनाया। जिसमें कहा कि मैं जहर खाकर आत्महत्या करने जा रहा हूं और इसकी वजह है मेरी पत्नी। पत्नी ने मेरे मां-बाप को घर से निकाल दिया है, मुझे जेल भिजवाने की धमकी देती रहती है। जीना दुश्वार कर दिया है। पत्नी के मायके के मां-बाप, दो बहनें, ताऊ, ताई भी उसकी मदद करते हैं। मैं अपनी जिंदगी से तंग आ चुका हूं और आत्महत्या करने जा रहा हूं। अगर मैं मर जाऊं तो मेरी मौत का जिम्मेदार मेरी पत्नी और उसके मायके वालों होंगे।
विज्ञापन
इसके बाद वीडियो को उसने अपने परिजनों के मोबाइल पर भेज दिया। वीडियो भेजने के बाद ट्रक चालक ने जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। जिससे उसकी हालत बिगड़ गई। परिजन आनन-फानन में उसे निजी चिकित्सक के यहां लेकर गए लेकिन हालत में कोई सुधार नहीं हुआ। गंभीर हालत में उसे मुरादाबाद ले जाया गया। जहां टीएमयू अस्पताल में उपचार के दौरान शुक्रवार रात को मौत हो गई। मौत की सूचना से उसके माता-पिता और भाइयों का रो-रोकर बुरा हाल है। टीएमयू से शव को गांव ले जाने की तैयारी की जा रही है। घटना की शिकायत पुलिस से की गई है। कार्रवाई की मांग की गई है। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक अरविंद कुमार त्यागी का कहना है कि मामले की जांच कराई जा रही है। जो भी दोषी होगा कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन