फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Amroha: Tractor-trolley filled with bricks crushed bike riders, Asha worker died

Amroha: ईंटों से भरी ट्रैक्टर- ट्रॉली ने बाइक सवारों को कुचला, आशा कार्यकर्ता की मौत, दूसरे की हालत गंभीर

Thu, 07 Dec 2023 05:30 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अमरोहा
अमर उजाला नेटवर्क, अमरोहा Published by: विमल शर्मा Updated Thu, 07 Dec 2023 05:30 PM IST
सार

पुलिस ने बताया कि सलारपुर माफी निवासी नौबहार सिंह मुकदमे की पैरवी करने के लिए  कचहरी जा रहे थे। टिकिया गांव की रहने वाली आशा कार्यकर्ता ने उनसे जोया तक लिफ्ट ले ली। जब वह असगरीपुर गांव में पहुंचे तो ट्रैक्टर ट्रॉली ने बाइक में टक्कर मार दी। 

विज्ञापन
Amroha: Tractor-trolley filled with bricks crushed bike riders, Asha worker died
डिडौली में हुए हादसे के बाद जानकारी लेती पुलिस - फोटो : संवाद

विस्तार

डिडौली में ईंटों से लदे ट्रैक्टर-ट्रॉली के चालक ने बाइक सवार महिला और पुरुष को कुचल दिया। हादसे में आशा कार्यकर्ता रेखा पाल (40) की मौके पर मौत हो गई। बाइक चलाने वाले नौबहार गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल की। घायल को अस्पताल में भर्ती कराया। बाद में शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

विज्ञापन


मामले में चालक पर एफआईआर दर्ज कर ली गई है। हादसा बृहस्पतिवार की सुबह जोया-संभल रोड स्थित असगरीपुर गांव में हुआ। कोतवाली क्षेत्र के गांव सलारपुर माफी निवासी नौबहार सिंह दस बजे मुकदमे की पैरवी करने कचहरी जा रहे थे। तभी टिकिया गांव की रहने वाली आशा कार्यकर्ता रेखा पाल ने उनसे जोया जाने के लिए लिफ्ट ले ली।
विज्ञापन


रेखा पाल किसान सोमपाल सिंह की पत्नी थी। उनके परिवार में चार बेटी और एक बेटा है। सीओ सिटी विजय कुमार राणा ने बताया कि जैसे ही उनकी बाइक असगरीपुर गांव में पहुंची। तभी ईंटों से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली के चालक ने टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही रेखा जमीन पर गिर पड़ी और ट्रैक्टर का पहिया उसके ऊपर से उतर गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


हादसे में रेखा पाल की मौके पर मौत हो गई। नौबहार सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए। थोड़ी देर में स्थानीय लोगों की भीड़ जमा हो गई। आरोपी चालक वाहन लेकर भाग निकला। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने घायल नौबहार सिंह को जोया के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया।


बाद में रेखा के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। सीओ के मुताबिक मामले में मामले में अज्ञात ट्रैक्टर चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed