फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Amroha tops in uploading the work plan of Panchayats

Amroha News: पंचायतों की कार्ययोजना अपलोड करने में अमरोहा अव्वल

Wed, 29 Jan 2025 01:44 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा Updated Wed, 29 Jan 2025 01:44 AM IST
विज्ञापन
Amroha tops in uploading the work plan of Panchayats
अमरोहा।
विज्ञापन

ग्राम पंचायतों में विकास की रूपरेखा बनाने के लिए ई-ग्राम स्वराज पोर्टल पर कार्ययोजना अपलोड होती है। इसके बाद पंचायतों में विकास कार्य कराए जाते हैं। पोर्टल पर कार्ययोजना फीड करने में अमरोहा पूरे प्रदेश में पहले स्थान पर रहा है। जिले की सभी पंचायतों में करीब 120 करोड़ से कार्य कराए जाने की कार्ययोजना तैयार करते हुए अपलोड की गई है।
गांवाें में पंचायत विभाग के जरिए विकास कार्यों को अमलीजामा पहनाया जाता है। इसके लिए कार्ययोजना तैयार कर पंचायत विभाग के ई-ग्राम स्वराज पोर्टल पर अपलोड करना होता है। बजट के सापेक्ष ही कार्ययोजना फीड की जाती है। कार्ययोजना को अपलोड करने में अमरोहा पूरे प्रदेश में पहले स्थान पर रहा है। जिले की सभी 576 पंचायतों ने अपनी कार्ययोजना समय से फीड कर जिले को पहले पायदान पर रखा है।
विज्ञापन

करीब 120 करोड़ रुपये की कार्ययोजना फीड हुई

डीपीआरओ ने बताया कि सभी पंचायतों के लिए करीब 120 करोड़ रुपये की कार्ययोजना अपलोड की गई है। कार्ययोजना के अनुसार ही गांवों में विकास कार्यों को गति दी जाएगी। फीड की गई कार्ययोजना के तहत पंचायतों में प्रधान व पंचायत सहायकों, केयरटेकर का मानदेय, सड़कें, हैंडपंप मरम्मत व रिबोर, पंचायत घर, स्कूल व आंगनबाड़ी केंद्रों का कायाकल्प व लाइब्रेरी आदि के काम कराए जाएंगे। उन्होंने बताया कि आगामी वित्तीय वर्ष से कार्ययोजना प्रभावी हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

- पंचायतों की कार्ययोजना फीड करने में जिले की प्रगति पूरे प्रदेश में अच्छी रही है। सभी पंचायतों ने कार्ययोजना फीड करने के लिए बेहतर कार्य किया है। कार्ययोजना के तहत ही पंचायतों में विकास कार्य कराए जाएंगे। - पारुल सिसोदिया, डीपीआरओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article