फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Amroha tops in redressal of complaints

Amroha News: आईजीआरएस पर शिकायतों के निस्तारण में अमरोहा अव्वल

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 07 Mar 2024 01:27 AM IST
विज्ञापन
Amroha tops in redressal of complaints
अमरोहा। आईजीआरएस पर दर्ज शिकायतों का निस्तारण करने में एक बार फिर अमरोहा पुलिस को प्रदेश स्तर की रैंकिंग में पहला स्थान मिला है। चौदह में 12 थानों की भी प्रदेश में प्रथम रैंकिंग आई है। इससे पहले जून, जुलाई, अगस्त, सितंबर, अक्तूबर, नवंबर और दिसंबर माह में भी जनपद पुलिस पहले स्थान पर रही थी। जनवरी में रैंकिंग पिछड़कर पांचवें स्थान पर पहुंच गई थी। लेकिन पुलिस अधिकारियों की मेहनत से एक बार फिर पहला स्थान मिला है।
विज्ञापन

एसपी कुंवर अनुपम सिंह ने बताया कि शासन स्तर से आईजीआरएस जनसुनवाई पोर्टल पर मिलने वाली शिकायतों की समीक्षा की गई। फरवरी महीने की प्रदेश के सभी जिलों की रैंकिंग में अमरोहा को प्रथम स्थान मिला है। एसपी के मुताबिक हर महीने की तरह इस बार भी सभी जिलों की शिकायतों और निस्तारण की समीक्षा की गई। जिसमें प्रदेश के सभी जिलों को अलग-अलग प्राप्त अंकों के आधार पर रैंक दी गई है। इसमें अमरोहा जिले को प्रथम स्थान मिला है। इससे पहले जिला सात महीने तक लगातार प्रथम स्थान पर रहा था। एसपी ने आईजीआरएस शाखा में तैनात प्रभारी प्रभाकर शर्मा, आरक्षी सारुल चौहान, प्रशान्त चौहान, मुख्य आरक्षी रीना ढाका समेत सभी पुलिसकर्मियों के कर्तव्यनिष्ठा की प्रशंसा करते हुए उनका उत्साहवर्धन किया गया।
विज्ञापन

------------
फरवरी माह में कुल 805 शिकायतें हुईं दर्ज
एसपी ने बताया कि फरवरी माह में कुल 805 शिकायतें आईजीआरएस जनसुनवाई समाधान पोर्टल पर प्राप्त हुईं। जिसमें पूरे माह प्रत्येक दिन संबंधित थानों से आवेदक की समस्या का निराकरण कराते हुए गुणवत्ता पूर्ण आख्या प्राप्त कर उनका स्वयं अवलोकन किया। बाद में निर्धारित समयावधि में पोर्टल पर अपलोड कराई गई। जिसके चलते जनपद अमरोहा और 12 थानों को प्रदेश स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त हुआ है। जनपद को ओवरऑल 115 में से 115 अंक प्राप्त हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

-------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed