फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Amroha: Took the girl to school by deception.. then did dirty deeds, accused arrested

Amroha: बच्ची को धोखे से ले गया स्कूल..फिर शुरू कर दी गंदी हरकत, शोर मचाने पर आरोपी धक्का देकर भाग निकला

Thu, 16 Nov 2023 11:37 AM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अमरोहा
अमर उजाला नेटवर्क, अमरोहा Published by: विमल शर्मा Updated Thu, 16 Nov 2023 11:37 AM IST
सार

रिश्तेदारी में आई बच्ची को युवक बहला कर अपने साथ ले गया। अकेले देख आरोपी ने उससे दुष्कर्म की कोशिश की। पुलिस ने तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है।

विज्ञापन
Amroha: Took the girl to school by deception.. then did dirty deeds, accused arrested
यूपी पुलिस की गाड़ी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गजरौला में दस वर्षीय बालिका के साथ गांव के युवक ने सरकारी स्कूल के भवन में ले जाकर दुष्कर्म की कोशिश की। बालिका के शोर मचाने पर गांव के लोगों को आता देख जान से मारने की धमकी देकर भाग गया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया। थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी दंपती मंगलवार को रिश्तेदारी में गया।

विज्ञापन


दस वर्षीय बेटी घर पर अकेली रह गई। जिसे उसकी चाची ने गांव के बाहर बने आश्रम पर रह रहे महात्मा के लिए भोजन लेकर भेज दिया। वह महात्मा को खाना देकर लौट रही थी। इस दौरान रास्ते में एक युवक मिल गया। आरोप है कि वह उसे गांव के सरकारी स्कूल के भवन में ले गया। जहां पर उसके साथ दुष्कर्म की कोशिश करने लगा।
विज्ञापन


इस दौरान बालिका ने शोर मचा दिया। यह देखकर युवक भाग निकला। रिश्तेदारी से लौट कर आए माता-पिता को बालिका ने आपबीती सुनाई। परिजन थाने पहुंचे और घटना की तहरीर दी। पुलिस ने आरोपी युवक आकाश उर्फ सुफारी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की। पुलिस ने बताया कि आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

आज हो सकते हैं कि मूक बधिर दुष्कर्म पीड़िता के बयान

आदमपुर थाना क्षेत्र के गांव में मूक बधिर किशोरी से दुष्कर्म के मामले में पीड़िता के बयान कोर्ट में आज हो सकते हैं। त्योहारों पर चल रही छुट्टी की वजह से बयान नहीं हो सकते थे। इसलिए पीड़िता को वन स्टॉप सेंटर में रखा गया है। 13 वर्षीय किशोरी सोमवार की रात करीब आठ बजे घर के बाहर मोहल्ले में बच्चे पटाखे छोड़ रहे थे।


इसी दौरान बेटी पटाखे देख रही थी। तभी एक युवक वहां पहुंचा और बेटी को बहला फुसलाकर जंगल की तरफ ले जाकर दुष्कर्म किया था। काफी देर बाद भी जब बेटी घर नहीं पहुंची तो उसकी तलाश करते हुए पिता जंगल की तरफ चला गया था। टॉर्च से देखने पर आरोपी को दुष्कर्म करते हुए दिखा।


मामले में आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस ने कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया था। वहीं पीड़िता का मेडिकल कराने के बाद उस वन स्टाप सेंटर में रखा गया है। सीओ अरुण कुमार ने बताया कि पीड़िता को वन स्टॉप सेंटर में रखा गया है। बृहस्पतिवार को पीड़िता के कोर्ट में बयान कराए जा सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed