फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   amroha to make food national bird peacock killed accused arrested

अमरोहा: सब्जी बनाने के लिए राष्ट्रीय पक्षी मोर की हत्या, आरोपी गिरफ्तार

Wed, 20 Oct 2021 03:15 PM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, अमरोहा
अमर उजाला नेटवर्क, अमरोहा Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Wed, 20 Oct 2021 03:15 PM IST
सार

ग्रामीणों के मुताबिक हरकिशन खुद के पालन पोषण के लिए मेहनत मजदूरी भी नहीं करता है। वह पशु-पक्षियों का शिकार करता रहता है।

विज्ञापन
amroha to make food national bird peacock killed accused arrested
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

विस्तार

अमरोहा में एक अधेड़ ने राष्ट्रीय पक्षी मोर को पकड़ कर उसकी हत्या कर दी और सब्जी बनाने के लिए काट डाला। मोर के अन्य अवशेषों को इधर-उधर फेंक दिया। घटना से प्रशासन में हड़कंप मच गया। मौके पर पहुंची पुलिस और वन विभाग की टीम ने आरोपी को मौके पर गिरफ्तार कर लिया।

विज्ञापन


मोर के अवशेषों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। वहीं, वन विभाग कर्मी की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ वन्यजीव अधिनियम के तहत एफआईआर की तैयारी की जा रही है। यह घटना अमरोहा देहात थानाक्षेत्र के उमरी सादात गांव की है। यहां पर पूसाराम का परिवार रहता है। उनका 43 वर्षीय बेटा हरकिशन अविवाहित है।
विज्ञापन


ग्रामीणों के मुताबिक हरकिशन खुद के पालन पोषण के लिए मेहनत मजदूरी भी नहीं करता है। वह पशु-पक्षियों का शिकार करता रहता है। बुधवार की सुबह करीब 8.00 बजे हरकिशन जंगल से एक मोर को पकड़ लाया और घर में उसकी हत्या कर दी। बाद में मोर के पंजे, सिर और पंखों को इधर-उधर फेंक दिया। जबकि मांस के टुकड़े कर सब्जी बनाने की तैयारी करने लगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


थोड़ी देर में राष्ट्रीय पक्षी मोर की हत्या की खबर पूरे गांव में फैल गई। सूचना मिलते ही वन क्षेत्राधिकारी मनोज कुमार, वन दरोगा राजीव वर्मा और थानाध्यक्ष सुनील मलिक फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए। आरोपी हरकिशन को मोर के मांस के साथ मौके पर गिरफ्तार कर लिया।


पुलिस और वन विभाग की टीम ने अवशेषों को कब्जे में ले लिया है। दोनों टीमों ने ग्रामीणों से पूछताछ की। सीओ सिटी विजय राना ने बताया कि वन विभाग के अधिकारियों से तहरीर लेकर एफआईआर दर्ज करने की तैयारी की जा रही है। इसके बाद आरोपी को न्यायालय में पेश किया जाएगा। डीएफओ देवमणि मिश्रा ने बताया कि मोर के अवशेषों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed