फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Amroha: Three youths attending the funeral drowned in Ganga, body of one found, other saved

Amroha: वृद्धा का अंतिम संस्कार करने आए तीन युवक गंगा में डूबे, एक को बचाया, दूसरे का शव मिला, तीसरे की तलाश

Thu, 04 Apr 2024 04:15 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, (गजरौला) अमरोहा
अमर उजाला नेटवर्क, (गजरौला) अमरोहा Published by: विमल शर्मा Updated Thu, 04 Apr 2024 04:15 PM IST
सार

गजरौला के तिगरी गंगा में बुजुर्ग महिला का अंतिम संस्कार में शामिल होने आए तीन युवक डूब गए। तीनों की तलाश में स्थानीय गोताखाेर उतरे। इसमें से एक को बचा लिया गया। दूसरे का शव मिला है। अन्य युवक की तलाश जारी है। आपस में तीनों रिश्तेदार थे। 

विज्ञापन
Amroha: Three youths attending the funeral drowned in Ganga, body of one found, other saved
गजरौला में अंतिम संस्कार में शामिल होने आए तीन युवक डूबे - फोटो : संवाद

विस्तार

गजरौला के तिगरी गंगा तट पर बुजुर्ग महिला का अंतिम संस्कार करने आए तीन युवक गंगा में डूब गए। एक युवक को बचा लिया गया, जबकि दो युवक गहरे जल में समा गए। इसमें से एक का शव बरामद कर लिया गया। तीसरे की तलाश जारी है। 

विज्ञापन


गजरौला के लक्ष्मी नगर मोहल्ला निवासी होरी सिंह की पत्नी चंद्रवती का बृहस्पतिवार को निधन हो गया। दोपहर बाद उनके शव को दाह संस्कार के लिए तिगरी गंगा तट पर ले जाया गया।  श्मशान घाट पर अंतिम संस्कार के बाद रिश्तेदार, परिचित और संबंधी गंगा में नहाने लगे।
विज्ञापन


इनमें नोएडा का पंकज, अमरोहा के किशनगढ़ मोहल्ला निवासी प्रिंस (21) और नितिन (22) शामिल थे। वह तीनों भी गंगा में नहा रहे थे। नितिन और प्रिंस, पंकज के साले हैं। नहाते समय वह गहरे जल में समा गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


उनको बचाने के लिए साथी कूद पड़े। काफी मशक्कत के बाद पंकज को तो बचा लिया गया लेकिन नितिन व प्रिंस को नहीं बचाया जा सका। वह देखते ही देखते गहरे जल में समा गए। खबर मिलते ही गांव के गोताखोर मौके पर पहुंचे।


उन्होंने भी गंगा में छलांग लगा दी। घंटों तक प्रिंस व नितिन को जल में तलाश करते रहे। इस बीच नितिन का शव बरामद हो गया। प्रिंस की तलाश जारी है। सूचना के बाद मौके पर पुलिस पहुंची। तहसीलदार परमानंद श्रीवास्तव मौके पर पहुंचे और उन्होंने परिजनों से घटना की जानकारी ली।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed