फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Amroha: Three express trains were stranded for two hours after the OHE line broke.

Amroha: स्पार्किंग के बाद ओएचई लाइन का तार टूट जाने से दो घंटे खड़ी रहीं तीन एक्सप्रेस ट्रेन, घंटों बाद संचालन

Wed, 24 Sep 2025 12:37 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अमरोहा
अमर उजाला नेटवर्क, अमरोहा Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Wed, 24 Sep 2025 12:37 AM IST
विज्ञापन
Amroha: Three express trains were stranded for two hours after the OHE line broke.
लाइन जोड़ने की जुगत... - फोटो : अमर उजाला

ओएचई लाइन का तार टूट जाने के कारण तीन एक्सप्रेस ट्रेनों को रास्ते में रोक दिया गया। काठगोदाम से पुरानी दिल्ली जा रही 15036 संपर्क क्रांति महेशरा में, 12203 गरीब रथ एक्सप्रेस अमरोहा और 15909 गुवाहाटी एक्सप्रेस कैलसा में खड़ी रही। हापुड़ व अमरोहा से आए टीआरडी के कर्मचारियों ने खासी मशक्कत के बाद तार को जोड़ा। दो बजे के बाद ट्रेनों का संचालन शुरू हुआ। 

विज्ञापन


दिल्ली-लखनऊ रेलवे ट्रैक की मुरादाबाद से दिल्ली जाने वाली ट्रेनों की लाइन पर मंगलवार दोपहर करीब 12.20 पर ओएचई लाइन का तार स्पार्किंग के कारण टूट गया। यह तिगरिया भूड़ से करीब एक किमी दूर ब्रजघाट की दिशा में टूटा। उसमें काफी देर तक धुआं उठता रहा। इसकी जानकारी मिलने पर रेलवे के अधिकारी व कर्मचारी मौके की तरफ दौड़ पड़े। 
विज्ञापन


उधर दिल्ली की दिशा में जाने वाली ट्रेनों को जहां पर थीं, वहीं रोक दिया गया। 15036 संपर्क क्रांति महेशरा में खड़ी कर दी गई, जबकि 12203 गरीब रथ एक्सप्रेस अमरोहा रेलवे स्टेशन पर रोक दी गई। 15909 गुवाहाटी एक्सप्रेस को कैलसा में खड़ा कर दिया गया। टूटे तार को जोड़ने के लिए एक टॉवर वैगन अमरोहा से जबकि दूसरी हापुड़ से मंगाई। उन पर बैठकर टीआरडी के अधिकारी व कर्मचारी तार जोड़ने में जुट गए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


दोपहर करीब दो बजे बाद ओएचई लाइन का तार जोड़ा गया। आपूर्ति सुचारू की गई। इसके बाद ट्रेनों का संचालन सुचारू हुआ। मगर तार टूट जाने के कारण तीन ट्रेन दो घंटे लेट हा गईं। इस कारण दिल्ली की दिशा में जाने वाले यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। रेलवे के स्टेशन अधीक्षक केएल कश्यप ने ओएचई लाइन का तार टूट जाने और अन्य स्टेशनों पर ट्रेन खड़ी होने की पुष्टि की है।


 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed