फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Amroha The truck driver who ran away snatching the eight-month-old son from his wife lap hid the innocent in the neighborhood

अमरोहा: पत्नी की गोद से आठ माह के बेटे को छीन कर भागे ट्रक चालक ने मासूम को पड़ोस में छिपाया

Tue, 03 May 2022 11:53 AM IST
अनुराग सक्सेना संवाद न्यूज एजेंसी, गजरौला (अमरोहा)
संवाद न्यूज एजेंसी, गजरौला (अमरोहा) Published by: अनुराग सक्सेना Updated Tue, 03 May 2022 11:53 AM IST
सार

महिला ने आरोप लगाया कि सोमवार की शाम वह आठ महीने के बच्चे को स्तनपान करा रही थी। इसी दौरान पति आया और उसकी गोद से दुधमुंहे बालक को छीन लिया औj ट्रक लेकर फरार हो गया। वह तुरंत चौपला चौकी पर पहुंची और शिकायत दी।

विज्ञापन
Amroha The truck driver who ran away snatching the eight-month-old son from his wife lap hid the innocent in the neighborhood
आठ माह के बच्चे को पत्नी की गोद से छीनकर पड़ोस में छिपाया - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दुधमुंहे बेटे को स्तनपान करा रही पत्नी की गोद से आठ महीने के बेटे को छीन कर ट्रक चालक ने पड़ोस में छिपा दिया और ट्रक लेकर फरार हो गया। चौकी पहुंची पत्नी ने पुलिस को घटना की जानकारी दी तो हरकत में आए पुलिसकर्मियों ने पीछा कर ट्रक चालक को साहिबाबाद से पकड़ लिया। मगर शिशु नहीं मिलने पर पुलिसकर्मियों की धड़कनें बढ़ गईं। कड़ाई से पूछताछ में ट्रक चालक ने पड़ोस के घर से बेटे को बरामद कराया।

विज्ञापन


गाजीपुर जनपद निवासी एक युवती की शादी दो साल पहले गजरौला के एक मोहल्ला निवासी युवक के साथ हुई। युवक ट्रक चलाता है। विवाहिता का आरोप है कि उसका ट्रक चालक पति उसके साथ आए दिन मारपीट करता है। पति ने दहेज में मिले सामान को भी बेच दिया।
विज्ञापन


विवाहिता के आरोप के मुताबिक सोमवार की शाम वह आठ महीने के बच्चे को स्तनपान करा रही थी। इसी दौरान पति आया और उसकी गोद से दुधमुंहे बालक को छीन लिया औj ट्रक लेकर फरार हो गया। वह तुरंत चौपला चौकी पर पहुंची। यहां मिले पुलिसकर्मियों को वाकया सुनाते हुए पति पर बेटे को गोद से छीन कर भाग जाने की बात भी बताई।

विज्ञापन
विज्ञापन

महिला ने पति पर ननद को बच्चा देने की आशंका जताई

उसने कहा कि उसका पति आठ माह के बच्चे को अपनी बहन को दे सकता है। पति से दुधमुंह बेटे की जान को भी खतरा बताया। इसके बाद पुलिस हरकत में आई। पुलिस ने ट्रक का नंबर लिया। मामले की आला अफसरों को सूचना देकर पुलिस ने ट्रक का पीछा किया। चौकी के पुलिसकर्मी लोकेश कुमार व कामेश्वर सिंह ने साहिबाबाद जाकर ट्रक चालक को पकड़ लिया।

कड़ाई से पूछताछ करने पर बताया बच्चे का पता

पुलिस ने चालक से बेटे की जानकारी ली कि बच्चा कहां है। उसने बच्चा अपने पास होने से साफ इनकार कर दिया। इसके पुलिसकर्मियों की धड़कनें और बढ़ गईं। पुलिस ट्रक चालक को गजरौला लाई। कड़ाई से पूछताछ में उसने बताया कि बेटे को छीन कर मां को दे दिया था। मां ने बेटे को अपनी सहेली के घर छिपा दिया है। उसकी निशानदेही पर मासूम को बरामद कराया।

पुलिस ने बताया कि शिशु को दीवान के नीचे छिपाकर रख दिया गया था। इधर जानकारी होने पर विवाहिता के दिल्ली में रह रहे भाई और रिश्तेदार भी आ गए। पुलिस ने आठ महीने के बेटे को विवाहिता के सुपुर्द कर दिया। वह अपने परिजनों के साथ दिल्ली चली गई। थाना प्रभारी राजेश तिवारी ने बताया कि इस संबंध में ट्रक चालक के खिलाफ शांतिभंग में कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed