{"_id":"62d7f94def838b598126daf1","slug":"amroha-the-case-of-the-death-of-two-kanwariyas-on-the-highway-three-policemen-including-the-inspector-suspe","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha: हाईवे पर दो कांवड़ियों की मौत का मामला, दरोगा समेत तीन पुलिसकर्मी निलंबित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha: हाईवे पर दो कांवड़ियों की मौत का मामला, दरोगा समेत तीन पुलिसकर्मी निलंबित
Wed, 20 Jul 2022 06:17 PM IST
अनुराग सक्सेना
संवाद न्यूज एजेंसी, डिडौली (अमरोहा)।
संवाद न्यूज एजेंसी, डिडौली (अमरोहा)।
Published by: अनुराग सक्सेना
Updated Wed, 20 Jul 2022 06:17 PM IST
सार
कटघर क्षेत्र में दो छात्र सोमवार की सुबह ब्रजघाट से गंगाजल लेकर वापस लौट रहे थे। दोनों एक ही बाइक पर सवार थे। डिडौली क्षेत्र में नीलीखेड़ी गांव के सामने ओवरब्रिज से नीचे हैदरगढ़ डिपो की रोडवेज बस के चालक ने बाइक में टक्कर मार दी, जिसमें दोनों की मौत हो गई।
विज्ञापन
कांवड़िए कांवड़ ले जाते हुए
- फोटो : अमर उजाला- फाइल फोटो
विस्तार
सावन के पहले सोमवार को हाईवे पर हादसे में दो कांवड़ियों की मौत के मामले में एसपी ने ड्यूटी पर तैनात दरोगा समेत तीन पुलिसकर्मियों को लापरवाही बरतने के आरोप में निलंबित कर दिया है। एसपी खुद हादसे की गहनता के साथ जांच कर रहे हैं।
विज्ञापन
कटघर थानाक्षेत्र में ग्राम कल्यानपुर निवासी 11वीं का छात्र गौरव और इसी गांव का बीएससी का छात्र राहुल सोमवार की सुबह ब्रजघाट से गंगाजल लेकर वापस लौट रहे थे। दोनों एक ही बाइक पर सवार थे और हेलमेट नहीं लगाए थे। बाइक राहुल चला रहा था। जैसे ही उनकी बाइक डिडौली कोतवाली क्षेत्र में नीलीखेड़ी गांव के सामने हाईवे के ओवरब्रिज से नीचे पहुंची, तभी सामने से आ रही हैदरगढ़ डिपो की रोडवेज बस के चालक ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार दोनों कांवड़ियों की मौके पर ही जान चली गई थी।
विज्ञापन
हादसा देख पीछे से आ रहे अन्य कांवड़ियों ने आपा खो दिया था। हैदरगढ़ डिपो की बस पर पत्थर और डंडे बरसा कर शीशे तोड़ दिए। इसके बाद मुरादाबाद दिशा से आ रहीं छह अन्य रोडवेज बसों को भी इसी तरह निशाना बनाया। सभी के शीशे तोड़ दिए। कांवड़ियों ने हैदरगढ़ डिपो की बस के चालक के साथ भी मारपीट की थी। बसों में सवार यात्री आनन-फानन बाहर भागे। बाद में पुलिस ने उन्हें वैकल्पिक माध्यमों से आगे रवाना कराया था।
विज्ञापन
इस मामले में रोडवेज बस के चालक नासिर के खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाने के आरोप में केस दर्ज कर उसका चालान कर दिया था। कांवड़ियों की मौत के मामले में शासन भी सख्त हो गया था। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने खुद मामले का संज्ञान लिया था। उन्होंने दोनों कांवड़ियों की मौत पर शोक भी व्यक्त किया था।
प्रकरण को लेकर गंभीर एसपी आदित्य लांग्हे ने बुधवार को घटनास्थल के आसपास सब सेक्टर रूट ड्यूटी पर तैनात दारोगा धर्मपाल सिंह, कांस्टेबल हेमंत कुमार और नितिन कुमार को लापरवाही बरतने के आरोप में निलंबित कर दिया है। एसपी ने बताया कि घटना की गहनता के साथ जांच की जा रही है। इसमें जो भी दोषी होगा उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।