{"_id":"62fd2000023b3a3bf96cd1b7","slug":"amroha-tendua-dhanaura-news-mbd4380686136","type":"story","status":"publish","title_hn":"आजमपुर और झुझैला चक में दिखा तेंदुआ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आजमपुर और झुझैला चक में दिखा तेंदुआ
विज्ञापन
मंडी धनौरा। क्षेत्र में तेंदुए की दहशत अभी बरकरार है। मंगलवार रात तेंदुए ने क्षेत्र के आजमपुर गांव में एक व्यक्ति पर हमले का प्रयास किया। शोर मचाने पर तेंदुआ गन्ने के खेत में घुस गया। झुझैला चक में भी सोमवार को एक तेंदुआ देखा गया था। जिससे लोगों में डर का माहौल है। वहीं वन विभाग ने ऐसी सूचना से इनकार किया है।
बतादें कि क्षेत्र के एक दर्जन से अधिक गांवों में बीते माह तेंदुए ने आतंक मचाया था। 30 जुलाई को झुझैला चक के प्राइमरी स्कूल में एक तेंदुआ घुस गया था। इस पर वन विभाग की ओर से लगाए गए पिंजरे में तेंदुआ उसी दिन रात को कैद हो गया था। वन क्षेत्राधिकारी संजय चौधरी का कहना है कि पिंजरे मे आया तेंदुआ नर था और मादा तेंदुआ अभी क्षेत्र में ही है। मंगलवार रात आजमपुर गांव में तेंदुए ने नानक सिंह नामक ग्रामीण पर हमले का प्रयास किया। शोर मचाने पर तेंदुआ गन्ने के खेत में घुस गया।
नानक सिंह ने बताया कि तेंदुआ उसकी बकरियों को अपना निवाला बनाने की ताक में था। तेंदुए की गांव में दस्तक के बाद ग्रामीणों में दहशत है। वहीं रेंजर संजय चौधरी ने ऐसी किसी जानकारी से इनकार किया है। उन्होंने ग्रामीणों से अकेले में खेतों की ओर नहीं जाने की अपील की है। सोमवार को झुझैला चक इसके बाद लाडनपुर गांव में भी तेंदुआ दिखाई दिया है।