{"_id":"69f25580ece190430f027687","slug":"amroha-teenager-dies-under-suspicious-circumstances-in-faridabad-jpnagar-news-c-284-1-smbd1013-162572-2026-04-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: फरीदाबाद में अमरोहा के किशोर की संदिग्ध हालत में मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: फरीदाबाद में अमरोहा के किशोर की संदिग्ध हालत में मौत
Thu, 30 Apr 2026 12:31 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
Updated Thu, 30 Apr 2026 12:31 AM IST
विज्ञापन
डिडौली (अमरोहा)। गांव हरियाना निवासी नावेद (17) की हरियाणा के फरीदाबाद में संदिग्ध हालात में मौत हो गई। उसका शव कमरे में फंदे पर लटका मिला। जानकारी मिलते ही परिवार के लोग फरीदाबाद के लिए रवाना हो गए।
मृतक नावेद गांव में रहने वाले मजदूर आसिफ का बेटा था। दो महीने पहले गया नावेद फरीदाबाद के भड़कल गांव में रहकर कार पेंटर का काम सीख रहा था। वह दो भाइयों में बड़ा था और परिवार की जिम्मेदारियों को समझते हुए काम सीखने गया था। उसके पिता मजदूरी कर परिवार का पालन-पोषण करते हैं, जबकि मां का नाम भूरी बताया गया है। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
पुलिस मामले की जांच कर रही है और आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है। इधर, बेटे की मौत की खबर मिलते ही परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों की पुष्टि हो सकेगी।