{"_id":"667692f7b856af364006d240","slug":"amroha-teacher-stops-student-returning-from-coaching-molests-her-public-police-catches-him-2024-06-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha: कोचिंग से लौट रही छात्रा को शिक्षक ने रोका, सरेआम कर दी छेड़खानी, लोगों ने पकड़ पुलिस के हवाले किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha: कोचिंग से लौट रही छात्रा को शिक्षक ने रोका, सरेआम कर दी छेड़खानी, लोगों ने पकड़ पुलिस के हवाले किया
Sat, 22 Jun 2024 02:33 PM IST
विमल शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, अमरोहा
अमर उजाला नेटवर्क, अमरोहा
Published by: विमल शर्मा
Updated Sat, 22 Jun 2024 02:33 PM IST
सार
अमरोहा में शिक्षक ने छात्रा के साथ छेड़खानी कर दी। आसपास के लोगों ने आरोपी को पकड़ पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज उसे जेल भेज दिया है।
विज्ञापन
पुलिस (सांकेतिक तस्वीर)
- फोटो : Amar Ujala
विस्तार
कोचिंग से घर वापस लौट रही छात्रा के साथ शिक्षक ने छेड़खानी कर दी। विरोध करने पर तमंचा दिखाकर जान से मारने की धमकी दी। शोर मचाने पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। तभी, आरोपी शिक्षक को मौके पर पकड़ लिया।
विज्ञापन
पुलिस ने आरोपी शिक्षक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। बछरायूं थानाक्षेत्र के एक गांव में किसान का परिवार रहता है। उनकी बेटी ने पिछले साल इंटर की परीक्षा पास की थी। इस दौरान मंडी धनौरा थानाक्षेत्र के हिरनाखेड़ी गांव का रहने वाला मुकुल चहल बायोलॉजी का अध्यापक था।
विज्ञापन
पिछले चार महीने से मुकुल छात्रा को परेशान कर रहा है। फिलहाल, छात्रा अपने मामा के घर रहकर अमरोहा में कोचिंग कर रही है। आरोप है कि 20 जून को छात्रा कोचिंग करके घर वापस लौट रही थी।
विज्ञापन
तभी गुलड़िया मंडी के पास पहले से खड़े मुकुल ने छात्रा को रोककर छेड़खानी की। विरोध करने पर कनपटी पर तमंचा लगाकर जान जान से मारने की धमकी थी। तभी लोगों की भीड़ जमा हो गई और आरोपी मुकुल चहल मौके पर पकड़ लिया।
सूचना मिलते ही पुलिस पहुंच गई। इस दौरान आरोपी के पास से तमंचा-कारतूस भी बरामद कर लिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज करके उसे न्यायालय में पेश किया। जहां से जेल भेज दिया गया है।