फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Amroha: Tantrik pretended to cure the disease, grabbed ten lakhs from the family, absconded with his partner

Amroha: तांत्रिक ने बीमारी दूर करने का दिया झांसा, परिवार से दस लाख हड़पे, साथी समेत ठिकाना छोड़कर हुआ फरार

Tue, 07 Nov 2023 12:24 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अमरोहा
अमर उजाला नेटवर्क, अमरोहा Published by: विमल शर्मा Updated Tue, 07 Nov 2023 12:24 PM IST
सार

गजरौला में बीमारी दूर करने का झांसा देकर ग्रामीण ने तांत्रिक से लाखों हड़प लिए। पीड़ित ने यह पैसा जमीन बेचकर एकत्र किया था। पुलिस ने बताया कि तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी। 

विज्ञापन
Amroha: Tantrik pretended to cure the disease, grabbed ten lakhs from the family, absconded with his partner
यूपी पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गजरौला में तंत्र मंत्र से बीमारी दूर करने का झांसा देकर एक तांत्रिक ने एक परिवार से दस लाख रुपये हड़प लिए। इसके बाद तांत्रिक और उसका साथी दोनों फरार हो गए। मामले में पुलिस का कहना है कि तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी। क्षेत्र के एक गांव निवासी ग्रामीण की बेटी व परिवार के सदस्य बीमार हो गए।

विज्ञापन


वह इलाज कराने के लिए नगर के मोहल्ला शिवपुरी में एक तांत्रिक के पास पहुंचे। आरोप है कि तांत्रिक व उसके साथी ने ग्रामीण की बेटी को अपने झांसे में लिया। आरोप है कि तंत्र विद्या करके परिवार से दस लाख रुपये हड़प लिए। बताया जाता है कि महिला ने अपनी तीन बीघा जमीन बेचकर भी तांत्रिक व उसके साथी को दे दिए।
विज्ञापन


दस लाख रुपये हड़पने के बाद अचानक तांत्रिक व उसका साथी गायब हो गए। महिला ने गांव के लोगों को मामले की जानकारी दी। इसके बाद ग्रामीणों ने काफी कोशिशों के बाद तांत्रिक व उसके साथी का पता लगाया। पुलिस का कहना है कि मामले की जानकारी नहीं है। किसी ने तहरीर भी नहीं दी। तहरीर मिलने पर जांच कर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed