फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Amroha: Suspecting that lover was married, two parties clashed and used sticks

अमरोहा में हंगामा: प्रेमी के घर विवाहिता के होने के शक में दो पक्षों में बवाल, लाठी-डंडे चले, गांव बना अखाड़ा

Sun, 29 Sep 2024 05:41 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, रहरा (अमरोहा)
अमर उजाला नेटवर्क, रहरा (अमरोहा) Published by: विमल शर्मा Updated Sun, 29 Sep 2024 05:41 PM IST
सार

प्रेमी के घर विवाहिता होने के शक में दो परिवार के बीच विवाद हो गया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित किया। दोनों के बीच लाठी डंडे भी चले। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन
Amroha: Suspecting that lover was married, two parties clashed and used sticks
अमरोहा में बवाल के बाद पहुंची पुलिस - फोटो : संवाद

विस्तार

रहरा थाना क्षेत्र के एक गांव में प्रेमी के घर विवाहिता (प्रेमिका) होने के संदेह ने बवाल का रूप ले लिया। मामला तब शुरू हुआ जब एक 24 वर्षीय विवाहिता चार दिन पहले अपने मायके से गायब हो गई। विवाहिता के परिजनों को संदेह हुआ कि वह पड़ोसी गांव के युवक के पास है। दोनों का चार साल पुराना प्रेम संबंध था।

विज्ञापन


विवाहिता के परिजन लगातार उसकी तलाश कर रहे थे। वह 30 से 40 लोगों और महिलाओं के साथ मिलकर प्रेमी के घर पहुंच गए। उन्होंने विवाहिता को वापस करने की मांग की। युवक के परिवार ने इनकार करते हुए बताया कि उनके घर में कोई विवाहिता नहीं है। इस पर दोनों पक्षों के बीच कहासुनी शुरू हो गई।
विज्ञापन


इसके बाद विवाद ने बवाल का रूप ले लिया। दोनों ओर से सैकड़ों लोग इकट्ठा हो गए और लाठी-डंडे लेकर एक-दूसरे पर हमला करने के लिए तैयार हो गए। इससे तनाव की स्थिति उत्पन्न हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने दोनों पक्षों के लोगों को समझाया और स्थिति को नियंत्रित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस अधिकारियों ने कहा कि दोनों पक्षों को शांत कराया गया और घटना के बाद गांव में सुरक्षा बढ़ा दी गई है। सीओ दीप कुमार ने बताया कि विवाहिता के प्रेमी के घर में होने के शक के कारण दोनों पक्षों के बीच विवाद हुआ है। उन्होंने कहा कि मामले की जांच की जा रही है।


तहरीर के आधार पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। ज्ञात हो कि विवाहिता की शादी तीन महीने पहले आदमपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में हुई थी। उसके मायके के पड़ोसी गांव निवासी युवक के साथ उसका लंबे समय से प्रेम प्रसंग चल रहा था। यह मामला चर्चा का विषय बना हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed