फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Amroha: Students trapped in Ukraine are in panic MBBS student who returned home told the story

अमरोहा: दहशत में हैं यूक्रेन में फंसे छात्र, स्वदेश लौटी एमबीबीएस छात्रा ने बताई दास्तां

Wed, 23 Feb 2022 06:09 PM IST
अनुराग सक्सेना अमर उजाला नेटवर्क, अमरोहा
अमर उजाला नेटवर्क, अमरोहा Published by: अनुराग सक्सेना Updated Wed, 23 Feb 2022 06:09 PM IST
सार

अमरोहा के मोहल्ला प्रीतविहार कॉलोनी निवासी सरकारी शिक्षक सत्येंद्र सिंह की बेटी अंजलि सिंह यूक्रेन में विन्नित्सिया नेशनल यूनिवर्सिटी से एमबीबीएस कर रही है। अंजलि बुधवार को घर पहुंचीं। बेटी को देखकर परिजन भावुक हो गए। इस दौरान अंजलि सिंह ने यूक्रेन में बिगड़ते हालात के बारे में बताया।

विज्ञापन
Amroha: Students trapped in Ukraine are in panic MBBS student who returned home told the story
संकटग्रस्त देश यूक्रेन से घर लौटी एमबीबीएस छात्रा अंजलि - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

यूक्रेन से वापस घर लौटी एमबीबीएस की छात्रा अंजलि सिंह को देखकर परिजनों में खुशी का ठिकाना न रहा। तिलक लगाकर बेटी का स्वागत किया। अंजलि ने बताया कि यूक्रेन में फंसे बच्चे तनाव और दहशत में हैं। वह किसी भी हालत में घर लौटना चाहते हैं। वैसे तो विन्नित्सिया शहर सुरक्षित स्थान पर है। लेकिन सब डर के मारे बाहर नहीं निकलते थे। छात्र घर में कैद रहने को मजबूद हैं। टीबी पर न्यूज देख कर डर लगता था। परिजनों की याद सताती थी।

विज्ञापन


उन्होंने बताया कि लोगों ने इस हालात को अपना कमाई का जरिया बना लिया। सामान्य दिनों के मुकाबले फ्लाइट के रेट दोगुने कर दिए गए हैं। यूक्रेन में फंसे छात्रों को सुरक्षित लाने में केंद्र सरकार को सख्त कदम उठाना चाहिए। छात्र घर आना चाहते हैं, लेकिन उन्हें फ्लाइट नहीं मिल पा रही हैं।

विज्ञापन

अमरोहा के मोहल्ला प्रीतविहार कॉलोनी निवासी सत्येंद्र सिंह सरकारी शिक्षक हैं। उनकी बेटी अंजलि सिंह उर्फ उपासना यूक्रेन में विन्नित्सिया नेशनल यूनिवर्सिटी से एमबीबीएस कर रही है। मार्च 2020 में यूक्रेन गईं अंजली सिंह का यह दूसरा साल है। अंजलि सिंह बुधवार की दोपहर करीब एक बजे अपने घर पहुंचीं। यहां उनकी मां तिलक करके उनका स्वागत किया। बेटी को देखकर परिजन भावुक हो गए। इस दौरान अंजलि सिंह ने यूक्रेन में बिगड़ते हालात के बारे में बताया।

विन्नित्सिया शहर में हालात हैं सामान्य

अंजलि के मुताबिक यूक्रेन के हालत बेहद खराब है। आए दिन बम धमाके होने की खबरें आती रहती हैं। न्यूज देख कर डर लगता है। वैसे तो क्लासें ऑनलाइन चल रही हैं। लेकिन तनाव और दहशत के बीच घरों में रहते थे। उन्होंने बताया कि विन्नित्सिया शहर में हालात सामान्य है। लेकिन बॉर्डर पर हालात चिंताजनक बने हुए हैं। स्थानीय लोगों के बीच दहशत का माहौल बना हुआ है, सब डरे हुए हैं कि कहीं कुछ हो ना जाए। कहा कि भारत के हजारों बच्चे वहां फंसे हैं।

फ्लाइट का किराया हुआ दोगुना

उन्होंने बताया कि फ्लाइट की वजह से देश नहीं लौट पा रहे हैं। किराया दोगुना कर दिया गया है। टीवी चैनल पर दिखाई जा रहीं खबरों को देखकर घर वाले परेशान हैं। सभी छात्र जल्द से जल्द अपना घर लौटना चाहते हैं। ऐसे में केंद्र सरकार को सख्त कदम उठाकर यूक्रेन में फंसे सभी छात्रों को सुरक्षित वापस लाना चाहिए। उन्होंने बताया कि उनके साथ के 20 बच्चे लौट आए हैं। जबकि लखनऊ, मेरठ, बरेली, मुरादाबाद, अमरोहा के सैंकड़ों बच्चे वहां फंसे हैं, जो छह मार्च तक लौटेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed