फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Amroha: student entered Sehi bill get ball, could not save his life

अमरोहा: गेंद निकालने के लिए छात्र सेही के बिल घुसा, पांच घंटे चला बचाव अभियान फिर भी नहीं बच सकी जान

Fri, 25 Aug 2023 07:11 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अमरोहा
अमर उजाला नेटवर्क, अमरोहा Published by: विमल शर्मा Updated Fri, 25 Aug 2023 07:11 PM IST
सार

जलीलपुर बक्काल गांव में सेही के गड्ढे से गेंद निकालने घुसे रिक्की की दम घुटने से मौत हो गई। पुलिस ने उसे बचाने के लिए पांच घंटे तक रेस्क्यू चलाया। बावजूद उसकी जान नहीं बचाई जा सकी। 

विज्ञापन
Amroha: student entered Sehi bill get ball, could not save his life
अमरोहा में इस बिल में गिरने के कारण हुई छात्र की मौत - फोटो : संवाद

विस्तार

अमरोहा के देहात थाना क्षेत्र के जलीलपुर बक्काल गांव में सेही के गड्ढे से गेंद निकालने घुसे रिक्की उर्फ रितिक (12) की दम घुटने से मौत हो गई। पुलिस ने रात में जेसीबी से गड्ढा खोदवाकर पांच घंटे बाद बाहर निकाला। तब तक बालक की मौत हो चुकी थी।

विज्ञापन


संभल जनपद के गौहर नगर में रहने वाले अशोक कुमार की शादी अमरोहा देहात थाना क्षेत्र के जलीलपुर बक्काल की रहने वाली यशोदा के साथ हुई थी। यशोदा के पास एक बेटी रश्मि और एक बेटा रिक्की उर्फ रितिक थे। रश्मि की शादी हो चुकी है।
विज्ञापन


परिजनों के मुताबिक करीब पांच साल पहले अशोक की मौत हो गई थी। जिसके बाद यशोदा अपने बेटे रिक्की उर्फ रितिक के साथ अपने मायके में भाई केशव दास के पास रहने लगी। रितिक गांव के ही शांति विद्या निकेतन में कक्षा पांच में पढ़ता था।
विज्ञापन
विज्ञापन


बृहस्पतिवार की शाम गांव के युवक चामुंडा मंदिर के पास खाली पड़ी जमीन में क्रिकेट खेल रहे थे। जिसमें रिक्की उर्फ रितिक भी शामिल था। क्रिकेट खेलते समय गेंद गांव के रहने वाले वीर सिंह के खेत में पहुंच गई। सभी युवक गेंद को ढूंढने खेत में पहुंचे तो पता चला गेंद सेही के बिल (गड्ढे) में चली गई है।

लिहाजा सभी युवक दूसरी गेंद लाकर खेलने लगे। अंधेरा होने पर सभी अपने-अपने घर चले गए। रितिक भी इस दौरान अपने घर चला गया था, लेकिन देर शाम करीब सात बजे रिक्की उर्फ रितिक वापस वहीं पहुंचा और गेंद ढूंढने के लिए चप्पल निकालकर सेही के गड्ढे में घुस गया।

काफी देर तक जब रिक्की वापस नहीं लौटा तो परिजनों को चिंता हुई। वह तलाश करने लगे। सूचना मिलते ही पुलिस भी पहुंच गई। देर रात करीब डेढ़ बजे परिजन और पुलिसकर्मी तलाश करते हुए उधर से गुजरे तो सेही के बिल (गड्ढे) के पास रिक्की के चप्पल पड़े मिले।

सूचना मिलते ही सीओ सतीश चंद पांडेय और थानाध्यक्ष राजेंद्र सिंह पुंडीर भी मौके पर पहुंच गए। थोड़ी देर में ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। जेसीबी से करीब 20 फीट गहरा गड्ढा खोदवाया गया। करीब पांच घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद रितिक का शव बरामद हुआ।


सीओ ने बताया की सेही के 20 फीट गहरे बिल (गड्ढे) में गेंद निकालने के लिए घुसा था। गड्ढे में घुसने के बाद वह वापस नहीं निकल सका और दम घुटने से उसकी मौत हो गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed