फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Amroha: Student burnt acid dies, family still in shock after hearing daughter scream, accused custody

हारी जिंदगी की जंग: तेजाब से झुलसी छात्रा ने तोड़ा दम, बेटी की चीख सुन अब भी सदमे में परिजन, हिरासत में आरोपी

Tue, 08 Oct 2024 01:14 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अमरोहा
अमर उजाला नेटवर्क, अमरोहा Published by: विमल शर्मा Updated Tue, 08 Oct 2024 01:14 PM IST
सार

अमरोहा में हुए तेजाब हमले में झुलसी छात्रा ने उपचार के दाैरान दम तोड़ दिया। इससे परिजनों में कोहराम मच गया है। पुलिस ने बताया कि दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। उनसे पूछताछ की जा रही है।

विज्ञापन
Amroha: Student burnt acid dies, family still in shock after hearing daughter scream, accused custody
अमरोहा में गश्त करती पुलिस - फोटो : संवाद

विस्तार

तेजाब से झुलसी आठवीं की छात्रा की मेरठ में इलाज के दौरान मौत हो गई है। स्थानीय पुलिस द्वारा मेरठ में उसका पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। छात्रा की मौत से परिजनों में सदमे में है। उधर, नामजद पिता-पुत्र को हिरासत में लेकर पुलिस पूछताछ कर रही है। शाम तक छात्रा का शव गांव पहुंचने की संभावना है। 

विज्ञापन


रहरा थानाक्षेत्र के गांव में रविवार की रात किसान अपने परिवार के सदस्यों के साथ घर में सोए हुए थे। रात में करीब तीन बजे उनकी बेटी लघुशंका के लिए उठी थी। तभी किसी ने घर के दरवाजे पर आवाज लगाई। जैसे ही छात्रा ने दरवाजे की खिड़की खोली, तभी गांव के पिता-पुत्र ने उसे पकड़ लिया।
विज्ञापन


इसके बाद उसे जंगल में ले जाकर जमकर पीटा। बाद में उसके शरीर पर तेजाब डाल दिया था। घटना में छात्रा बुरी तरह झुलस गई थी। कुछ देर बाद छात्रा घर पहुंची और परिजनों को आपबीती बताई थी। छात्रा को झुलसी हालत में देखकर परिजन घबरा गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस को बगैर सूचना दिए परिजनों ने उसका मेरठ के एक अस्पताल में भर्ती कराने का प्रयास किया। लेकिन मामले में पुलिस कार्रवाई नहीं होने की वजह से मेरठ में उसे भर्ती नहीं किया गया था। तेजाब के हमले में छात्रा 60 फीसदी झुलस गई थी। सोमवार की दोपहर परिजनों ने थाने पहुंचकर घटना की जानकारी दी।

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस हरकत में आई। झुलसी छात्रा को सीएचसी में प्राथमिक उपचार करने के बाद फिर मेरठ ले जाकर अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां सोमवार की मध्य रात्रि उपचार के दौरान छात्रा ने दम तोड़ दिया। मौत की सूचना से परिजनों में  शोक की लहर दौड़ गई।  


इस मामले में छात्रा के भाई ने पुरानी रंजिश के चलते गांव के ही रहने वाले पिता-पुत्र के खिलाफ तहरीर दी थी। जिसके आधार पर पुलिस ने पिता-पुत्र के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। दोनों आरोपियों को गिरफ्तार भी कर लिया गया है। सीओ दीप कुमार पंत का कहना है कि झुलसी छात्रा की उपचार के दौरान मेरठ में मौत हो गई है। मेरठ में ही पोस्टमार्टम कराने के बाद शव गांव ले जाया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed