फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Amroha: Stone pelting on Kanwariya group, FIR against 29 including four named

Amroha: कांवड़ियों के जत्थे पर पथराव, चार नामजद समेत 29 पर प्राथमिकी, कोतवाली में हंगामे के बाद तीन गिरफ्तार

Sun, 15 Feb 2026 11:51 AM IST
विमल शर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा Published by: विमल शर्मा Updated Sun, 15 Feb 2026 11:51 AM IST
सार

अमरोहा में कांवड़ियों पर पथराव करने के मामले में पुलिस ने 29 लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। कोतवाली में हंगामे और इंस्पेक्टर का घेराव के बाद तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है। पूरे मामले की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
Amroha: Stone pelting on Kanwariya group, FIR against 29 including four named
अमरोहा में तैनात पुलिस - फोटो : संवाद

विस्तार

अमरोहा के मोहल्ला छेवड़ा में कांवड़ियों के जत्थे पर पथराव करने के मामले में कोतवाली में हंगामे के बाद पुलिस ने चार नामजद समेत 29 लोगों के खिलाफ प्राथमिक की दर्ज की है। इसमें 25 अज्ञात को आरोपी बनाया गया है। रात भर भाजपाइयों समेत हिंदू समुदाय के लोगों ने कोतवाली में हंगामा काटा। इंस्पेक्टर का घेराव किया।

विज्ञापन


बड़ी संख्या में कोतवाली पहुंचे शिवभक्तों ने अपनी कांवड़ खंडित करने का आरोप लगाकर कोतवाली में रख दिया। हालात संभालने के लिए दूसरे थानों का फोर्स भी बुलाना पड़ा। वहीं, रविवार को भी घटना को लेकर सांप्रदायिक तनाव की स्थिति बनी रही। पुलिस पर भी कार्रवाई करने में लापरवाही बरतने का आरोप लगाया।
विज्ञापन


फिलहाल, पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। शनिवार की रात करीब दस बजे अमरोहा नगर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला छेवड़ा बाईपास शिव मंदिर के पास भंडारा चल रहा था। बड़ी संख्या में मोहल्ले के लोग हरिद्वार से गंगाजल लौटे थे। इन्हें रविवार को भगवान भोले शंकर का जलाभिषेक करना था, इसके लिए मोहल्ले के कांवड़िये शिव मंदिर पर रुके हुए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


यहीं पर डीजे की धुन पर कांवड़िये नाच-गाना कर रहे थे। आरोप है कि मंदिर से करीब 50 मीटर दूर दूसरे समुदाय के युवक रास्ते में खड़े होकर जन्मदिन की पार्टी कर रहे थे। दूसरे समुदाय के युवकों ने आपत्तिजनक टिप्पणी की तो कांवड़ियों में शामिल लोगों ने इसका विरोध किया और युवकों को वहां से जाने के लिए कहने लगे।

बस इसी बात को लेकर दोनों पक्षों में कहासुनी हो गई। जिस समय दूसरे समुदाय के युवक केक काट रहे थे, इस दौरान उनकी संख्या सिर्फ सात थी लेकिन उन्होंने बड़ी संख्या में लोगों को बुला लिया और सभी ने मिलकर मंदिर पर मौजूद शिव भक्तों पर पथराव कर दिया।

माहौल बिगड़ता देख लोगों ने डायल 112 पुलिस को सूचना दी। आरोप है कि दूसरे समुदाय के लोग पुलिस के सामने ही हंगामा करते रहे और कांवड़ियों के साथ मारपीट शुरू कर दी। पुलिस के सामने ही जमकर पथराव किया गया।

इस दौरान बीच बचाव कर रहे कांस्टेबल शोएब रजा खान के सिर में पत्थर लगा, जिससे वह लहूलुहान हो गए जबकि कांवड़िये चंद्रशेखर सहित विद्या देवी व शिखर समेत चार लोग और घायल हुए। घटना के बाद कोतवाली पहुंचे शिव भक्तों ने जमकर हंगामा किया। आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की और शिव भक्तों व कांवड़ियों पर पथराव कर का कांवड़ खंडित करने का आरोप लगाया था।


देर रात भाजपा नेताओं ने भी कोतवाली में कोतवाल का घेराव किया। एसपी अमित कुमार आनंद ने बताया कि मामले में अभिषेक सैनी की तहरीर पर इमरान, मुकीम, यूनुस अली, मोहम्मद जाहिद और 25 अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। तीन आरोपी इमरान, शानू और अदनान को गिरफ्तार कर लिया गया है। अन्य की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed