फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Amroha: started apologizing with folded hands in lockup, three accused of molesting woman officer

Amroha: हमसे गलती हो गई... हवालात में हाथ जोड़ मांगने लगे माफी, महिला अधिकारी से छेड़खानी के तीन आरोपी पकड़े

Thu, 01 Aug 2024 05:36 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अमरोहा
अमर उजाला नेटवर्क, अमरोहा Published by: विमल शर्मा Updated Thu, 01 Aug 2024 05:36 PM IST
सार

अमरोहा में महिला अधिकारी से छेड़खानी करने के तीन आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। तीनों आरोपियों को कोर्ट के आदेश पर जेल भेज दिया गया है। पकड़े जाने के बाद तीनों आरोपी हाथ जोड़कर माफी मांगने लगे। 

विज्ञापन
Amroha: started apologizing with folded hands in lockup, three accused of molesting woman officer
महिला अफसर से छेड़खानी करने के आरोपी हिरासत में - फोटो : संवाद

विस्तार

महिला अधिकारी से छेड़खानी और विरोध करने पर उनके पुरुष सहकर्मी के साथ मारपीट के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। कल्याणपुर के रहने वाले चंद्रभान, आदेश और मनोज कुमार ने आरोपियों ने अपने साथियों के साथ मिलकर घटना को अंजाम दिया था।

विज्ञापन


हवालात में पहुंचते ही तीनों आरोपी हाथ जोड़कर माफी मांगने लगे। पुलिस ने तीनों को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया है। एक विभाग में तैनात महिला अधिकारी बीते मंगलवार की दोपहर चार बजे अपने साथी अधिकारी के साथ बाइक पर सवार होकर कलक्ट्रेट जा रही थी।
विज्ञापन


तभी कार सवार पांच युवकों ने उनका पीछा शुरू कर दिया। बाइक आगे चल रही थी, जबकि कार पीछे थी। आरोपी युवक लगातार हॉर्न बजाते रहे। जैसे ही उनकी बाइक आयकर विभाग के दफ्तर के पास पहुंची। तभी, कार में सवार युवक महिला अधिकारी की तरफ अश्लील इशारे करने लगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


महिला अधिकारी ने अपने साथी अधिकारी के साथ आरोपियों की कार का पीछा कल्याणपुरा गांव तक किया और डायल 112 पुलिस को फोन करके सहायता मांगी। कल्याणपुरा गांव में पहुंचने के बाद आरोपियों ने कार को रोक लिया और उसके पास खड़े हो गए।

इस दौरान महिला अधिकारी ने तीन आरोपियों की फोटो अपने मोबाइल में खींच लीं। इसके बाद आरोपी गाली-गलौज करने लगे और बदसलूकी करने लगे। विरोध करने पर पुरुष अधिकारी के साथ मारपीट की। इतना ही नहीं मौके पर खड़े लोग भी आरोपियों के साथ शामिल हो गए और दोनों को घेर लिया।

इस दौरान महिला अधिकारी ने आरोपियों की वीडियो बनाने की कोशिश की तो उन्होंने मोबाइल छीन कर दूर फेंक दिया था। जिस महिला अधिकारी का मोबाइल टूट गया। प्रकरण को गंभीरता से लेकर पुलिस छानबीन में जुट गई।


सीओ अभिषेक कुमार बताया कि महिला अधिकारी के साथ छेड़खानी करने वाले तीन आरोपियों को त्वरित कार्रवाई करते हुए गिरफ्तार कर लिया गया। थाने की हवालात में पहुंचते ही तीनों आरोपी माफी मांगने लगे। अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed